Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शराब घोटाले का पैसा कांग्रेस में किस-किसने खाया, इसको लेकर प्रेस वार्ता कब होगी प्रेस वार्ता : केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शराब घोटाले का पैसा कांग्रेस में किस-किसने खाया, इसको लेकर प्रेस वार्ता कब होगी प्रेस वार्ता : केदार कश्यप

Abhinesh Pandey May 17, 2023

रायपुर।

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के समर्थन में ली गई प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पूरे प्रेस वार्ता में सिवा भड़ास के और कुछ भी नहीं दिखा। कांग्रेस वास्तव में स्वयं के पक्ष में एक भी तथ्य नहीं दे पायी। उन्होंने कहा कि अगर महीनों जेल में रहने के बावजूद आरोपियों को किसी कोर्ट से जमानत तक नहीं मिल पा रही है, तो यह मानने का पर्याप्त कारण है कि प्रथम दृष्टया आरोपियों में विरुद्ध मामले में दम है।

श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के जो लोग अपने प्रवक्ता पवन खेड़ा को सीधे सुप्रीम कोर्ट से दो घंटे में ज़मानत ले आये थे, वे लोग कहां हैं? या तो कांग्रेस नेतृत्व भी यह मान रहा है कि भूपेश बघेल और उनकी मंडली दोषी है, या घोटालेबाजों के खिलाफ मामला इतना मजबूत है कि वह कुछ भी नहीं कर पा रहे।

श्री कश्यप ने कहा इस मामले में एक सवाल ईडी द्वारा राजनीतिक आधार पर कारवाई करने का है, जैसा कि कांग्रेस और आरोपी पक्ष लगातार आरोप भी लगा रहे हैं, लेकिन जैसा कि एक प्रेस विज्ञप्ति में ईडी ने खुद स्पष्ट किया है कि एजेंसी पर लगे पक्षपात के तमाम आरोप आधारहीन हैं। ईडी के पोर्टल पर दी गयी जानकारी के अनुसार एजेंसी द्वारा कुल दर्ज मामलों में केवल 2.98 प्रतिशत मामले ही राजनेताओं के खिलाफ हैं। ऐसे ही एजेंसी द्वारा जब्त कुल संपत्तियों में 5 प्रतिशत से भी कम नेताओं की संपत्ति है। अभियोजन के मामले में भी ईडी का सक्सेस रेट 96 प्रतिशत है। अतः जांच एजेंसी पर अन्य किसी आरोप में कोई दम नहीं है।

श्री केदार कश्यप ने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर कब तक प्रेस वार्ता कर आरोपियों को बचा पाएगी कांग्रेस। कांग्रेस एक प्रेस वार्ता कर यह बताएं छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का 2 हजार करोड़ किसने किसने खाया है इस भ्रष्टाचार में कौन-कौन हिस्सेदार है? यह सब बताने प्रेस वार्ता कब करेगी कांग्रेस? पूरी प्रेस वार्ता में कांग्रेस कहती रही ईडी ने दबाव डालकर बयान दिलवाए जबकि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर ने यह कहा था कि ईडी किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार नहीं कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि जाहिर है ऐसे में यह स्पष्ट है कि भूपेश सरकार भ्रष्ट है।

Post navigation

Previous एक- एक लाख की आर्थिक सहायता मिली
Next रोजगार पर झूठ बोलने में गोयबल्स को भी पीछे छोड़ भूपेश सरकार ने : भाजपा

Related Stories

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

September 22, 2026
सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम

September 22, 2026
सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
  • सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम
  • सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य
  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

You may have missed

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

September 22, 2026
सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम

September 22, 2026
सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य

September 22, 2026
सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.