*।। सहकार भारती द्वारा छत्तीसगढ़ इकाई का भव्य सम्मान ।।*
मुंबई में राष्ट्रीय संगठन समिति की बैठक में मिला गौरव, NCUI सहित सहकार क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
*मुंबई/रायपुर। सहकारिता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण आया है। मुंबई में आयोजित सहकार भारती की राष्ट्रीय संगठन समिति की बैठक में सहकार भारती के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सहकार भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई को विशेष रूप से सम्मानित किया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ, रायपुर में प्रतिनिधित्व के लिए तथा NCUI (राष्ट्रीय सहकारी संघ) सहित सहकार क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन के लिए प्रदान किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा कि छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन विस्तार, सहकारी समितियों के सशक्तिकरण, किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण सहकारिता को मजबूती देने में अनुकरणीय कार्य किया है। प्रदेश में सहकारिता को जन-आंदोलन बनाने में छत्तीसगढ़ इकाई की भूमिका सराहनीय रही है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश के सहकार कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में सहकारिता को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि गांव-गांव तक सहकार का लाभ पहुंचे और किसानों, मजदूरों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
मुंबई बैठक में देशभर से आए सहकार भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की सराहना की और इसे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बताया।
*जय सहकार। जय छत्तीसगढ़।।*
