Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रोजगार पर झूठ बोलने में गोयबल्स को भी पीछे छोड़ भूपेश सरकार ने : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोजगार पर झूठ बोलने में गोयबल्स को भी पीछे छोड़ भूपेश सरकार ने : भाजपा

Abhinesh Pandey May 18, 2023

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने एमबीबीएस डॉक्टरों तक के द्वारा बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने के सामने आए मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की जो स्थिति आज है, उसकी कोई और मिसाल देश में देखने को नहीं मिल सकती। बेरोजगारी को लेकर इतने झूठ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बोले हैं कि उसके सामने गोएबल्स भी शरमा जाए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत रोजगार का दावा करने वाली प्रदेश सरकार को इस बात पर शर्म से गड़ जाना चाहिए कि एक डॉक्टर भी छत्तीसगढ़ में 2,500 रुपए के बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने विवश हैं। छत्तीसगढ़ में इतने शर्मनाक हालात इस बात की साक्षी दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की क्या हालत कर दी है! श्री शर्मा ने कहा कि एक तरफ इलाज के अभाव में हजारों बच्चे मर रहे हैं, और दूसरी तरफ डॉक्टर तक को यह प्रदेश सरकार नौकरी नहीं दे पा रही है। यह स्थिति तब है, जब प्रदेश के अस्पताल डॉक्टर्स की कमी से जूझ रहे हैं। यही बदहाली इंजीनियर्स समेत अन्य पेशेवरों की भी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कदम-कदम पर बेरोजगारों के साथ छल कर रही है। हाल ही लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित चयन सूची से यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार, उसकी प्रशासनिक मशीनरी और लोक सेवा आयोग ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवकों से खुली धोखाधड़ी की है। श्री शर्मा ने कहा कि बेरोजगारों के साथ हुए छलावे से छत्तीसगढ़ महतारी शर्मसार हुई है। प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार को उसके इस छल-कपट के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
——————-

 

Post navigation

Previous शराब घोटाले का पैसा कांग्रेस में किस-किसने खाया, इसको लेकर प्रेस वार्ता कब होगी प्रेस वार्ता : केदार कश्यप
Next संगठन की मजबूती सरकार के कामो के बल पर फिर सरकार बनायेंगे – मोहन मरकाम

Related Stories

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

You may have missed

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.