Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स में “दी डिज़ाइन फेस्ट-2022” का आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स में “दी डिज़ाइन फेस्ट-2022” का आगाज

Abhinesh Pandey July 30, 2022

विद्यार्थियों के कौशल का शानदार प्रदर्शन

मैट्स स्कूल ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग का आयोजन

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के पंडरी स्थित सिटी कैम्पस में स्कूल ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा “दी डिज़ाइन फेस्ट-2022” का शनिवार को शुभारंभ हुआ। 30 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थियों के कौशल का शानदार प्रदर्शन किया गया है।


मैट्स स्कूल ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की सचिव डॉ. मनीषा शुक्ला और मैट्स विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमति प्रियंका पगरिया ने किया। इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, उपकुलपति श्रीमती दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
इस प्रदर्शनी में बैचलर ऑफ़ साइंस इंटीरियर डिजाइनिंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने 14 अलग-अलग प्रॉडक्ट निर्मित कर प्रदर्शित किये हैं जो अद्भुत और अलौकिक हैं। इनमें लोअर सिटिंग, झूला, फॉल सीयलिंग, वूडेन आर्ट, प्लांट कंटेनर, सेल्फी जोन पेंटिंग प्रमख रूप से शामिल हैं। इसी तरह बैचलर ऑफ़ साइंस इंटीरियर डिजाइनिंग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने लकड़ी, कबाड़ और बोटल के अनुपयोगी समान का उपयोग करके एक वूड कैफ़े डिज़ाइन किया है जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कैफ़े बनाने में विद्यार्थियों ने लकड़ी, रस्सी, पेपर रोल्स का इस्तेमाल किया किया है। लकड़ी से अनेक वस्तुओं का निर्माण भी किया गया है। इन विद्यार्थियों द्वारा एक मंच भी बनाया गया है जिसमे स्टैंड अप कॉमेडियन या संगीत के कार्यक्रम आयोजित करवाए जा सकते हैं।
बैचलर ऑफ़ साइंस इंटीरियर डिजाइनिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों लैंडस्केप डाइनिंग टेबल एवं बैठने के लिए आकर्षक टेबल एवं कुर्सी का निर्माण किया है। दी डिज़ाइन फेस्ट-2022 में प्रदर्शित की गई सभी वस्तुओं का निर्माण विद्यार्थियों ने किया है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं व्यवसाय के बहुत सारे रास्ते खुल रहे हैं।
विद्यार्थियों ने कोसा सिल्क में ब्राइडल वेयर एवं ड्रेसेस भी प्रदर्शित की है। छत्तीसगढ़ी थीम, गुजरात की प्रसिद्ध टाई और डाई कलाकारी, मुराल एवं पेंटिंग के माध्यम से प्रकृति के चल चित्र, नीट वेयर में बुनाई से निर्मित विभन्न प्रकार के वस्त्र, राजस्थानी ड्रेसेस आदि का प्रदर्शन भी किया गया है। उद्घाटन अवसर पर समस्त सम्मानीय अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्यों को सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous बीएन मीणा रायपुर रेंज के आईजी होंगे
Next Bjp सांसद का दावा ..भारत में महंगाई दुनिया के बाकी देशों से काफी कम और नियंत्रित

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.