Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • Bjp सांसद का दावा ..भारत में महंगाई दुनिया के बाकी देशों से काफी कम और नियंत्रित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bjp सांसद का दावा ..भारत में महंगाई दुनिया के बाकी देशों से काफी कम और नियंत्रित

Abhinesh Pandey July 30, 2022

रायपुर। महंगाई पर बढ़े रार के बीच भाजपा सांसद दावा कर रहे हैं कि भारत में महंगाई दुनिया के बाकी देशों से काफी कम और नियंत्रित है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ये माना कि महंगाई बढ़ी है मगर साथ ही साथ ये भी कहा कि इसे कंट्रोल करने में सरकार सफल है। उन्होंने ये बातें रायपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। सुधांशु रायपुर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंचे हैं।

जब महंगाई से आम जनता की परेशानी से जुड़ा सवाल उठाया तो त्रिवेदी ने कहा – देश ही नहीं बल्कि महंगाई की मार पूरी दुनिया झेल रही है। सिर्फ श्रीलंका और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि चायना के ह्यूनान में बैंकों का पेमेंट बंद कर दिया गया है। वहां टैंक लगाए गए हैं, ब्रिटेन और यूरोप में 40 साल की सबसे बड़ी महंगाई आई है। अमेरिका में 45 साल में सबसे बड़ा इंफेलेशन हुआ है, भारत की महंगाई की दर 8.5 प्रतिशत है। दुनिया के सबसे बड़े देशों में ये दर सबसे कम है। युक्रेन युद्ध और करोना महामारी की वजह से असर पड़ा है।

त्रिवेदी ने पिछली यूपीए सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि आज एलपीजी सिलेंडर के दाम 11 सौ कुछ रुपए कुछ हैं, जनवरी 2014 में ये यही सिलेंडर 1241 रुपए का मिल रहा था। हमने इतनी खराब स्थितियों के बाद भी महंगाई को उस स्तर तक जाने नहीं दिया है । 2009 में भारत की महंगाई दर 12 और साढ़े 10 प्रतिशत रही। यानी की दोहरे डिजिट में, मगर आज हमने इसे डबल डिजिट में जाने नहीं दिया है। हम महंगाई है मान रहे हैं, लेकिन विश्व की तुलना में देखे तो कुशल नेतृत्व की वजह से उसका बेहतर प्रबंधन करने में केंद्र सरकार सफल हैं।
ब्लूमबर्ग के एक सर्वे के मुताबिक भारत में मंदी की आशंका अभी बिल्कुल भी नहीं है। क्रिसिल के चीफ इकनॉमिस्ट के अनुसार अमेरिका की मंदी का असर भारत की मंदी तीव्रता पर देखने को मिल सकता है, मंदी से भारत का निर्यात घट सकता है । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को व्यापार करने के लिए डॉलर की जरूरत होती है। कुछ देश को छोड़ दिया जाए तो विश्व के लगभग सभी देश भारत से डॉलर में ही सामान का आयात-निर्यात करते हैं। ऐसे में भारत के इंपोर्ट के खर्च और बढ़ सकते हैं। डॉलर के चढऩे से रुपये के और नीचे जाने का डर बना हुआ है जो पहले ही 80 प्रति डॉलर के स्तर को छू चुका है।

Post navigation

Previous मैट्स में “दी डिज़ाइन फेस्ट-2022” का आगाज
Next आईएएस अफसरों के प्रभार में हुआ फेरबदल

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.