रायपुर | पाटन की बेटी तोषी पांडे (तोषीका) को जीनियस आर्टिस्ट ऑफ इंडिया का अवार्ड मिला एवं मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है | आपको बता दें कि तोषी पांडे छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी हैं | तोषी पांडे के पिता का नाम विजय पांडे है | तोषी अभी बीकॉम द्वितीय वर्ष कि विद्यार्थी हैं |
तोषी को 7 अप्रैल 2023 को फरीदाबाद हरियाणा में जीनियस आर्टिस्ट ऑफ इंडिया का अवार्ड दिया गया और साथ ही मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज करवाया गया है | बता दें कि तोशी कत्थक नित्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं | तोषी का चयन 2023 में कथक नृत्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैंकॉक थाईलैंड में कथक नृत्य की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है पाटन की बेटी तोषी पांडे के इस कामयाबी पर परिवारजनों व समस्त छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की है |
