Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रेडियो संवाद द्वारा घरेलू हिंसा पर ग्राम जुलुम में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रेडियो संवाद द्वारा घरेलू हिंसा पर ग्राम जुलुम में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Abhinesh Pandey April 8, 2023

 

– घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला सखी सेंटर में आकर सहायता प्राप्त कर सकती है।

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन, रेडियो संवाद 90.8 एफ.एम. एवं सखी वन स्टॉप सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम जुलुम में घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

”हिंसा को नो” के ध्येय वाक्य के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सखी सेंटर रायपुर की प्रभारी एवं नारी निकेतन की अधीक्षिका श्रीमती वंदना मिश्रा ने कहा कि घरेलू हिंसा भारत सहित पूरी दुनिया की एक बड़ी समस्या है। सखी सेंटर एवं नारी निकेतन महिलाओं की काउंसिलिंग के साथ-साथ उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करता है। कई बार हिंसा से पीड़ित महिला के परिवार को समझाया जाता है, इसके बावजूद भी हिंसा पूरी तरह से बंद नहीं हो पाती। कई बार महिलाओं को 5 से 6 बार हेल्प सेंटर की सहायता लेनी पड़ती है।

सखी सेंटर की काउंसलर डॉ. नीति सिंह ने कहा कि हमारे पास अभी तक 6 हजार केस आ चुके हैं, जिनमें से लगभग 5 हजार का निपटारा हो चुका है। महिलाओं को डरना नहीं चाहिए। अगर उनके साथ घरेलू हिंसा हो रही है, तो उन्हें तुरंत नजदीक के सखी सेंटर में जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान देखने को मिलता है कि घर-परिवार होने के कारण महिलाएं आमतौर पर शिकायत दर्ज कराने नहीं आती हैं या फिर शिकायत करने के बाद केस वापस ले लेती हैं, जिनसे भविष्य में उन्हें फिर से घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुशीला पटेल ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद भी महिलाएं डर की वजह से ठीक से न्याय पाने की लड़ाई में आगे नहीं आ पातीं, जिससे उनका केस कमजोर पड़ जाता है। कई बार शिकायत तो दर्ज होता है, लेकिन किसी गवाह के सामने न आ पाने की वजह से भी केस कमजोर हो जाता है और पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिल पाता। इसलिए लोकलाज के भय से आगे आकर सुरक्षा की और बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडियो संवाद के निदेशक डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि घरेलू हिंसा एक सामाजिक बुराई है। घरेलू हिंसा पर रेडियो संवाद 90.8 एफएम पिछले छह महीने से रायपुर के 7 ग्रामों कठाडीह, दतरेंगा, कांदुल, जुलुम, सोनपेरी, डोमा, टेकारी में स्मार्ट नई दिल्ली के सहयोग से जागरुकता अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या भारत ही नहीं पूरे विश्व की है। इससे बचने के लिए महिला पुरुष में समानता का बोध, आर्थिक रूप में महिलाओं को सशक्त व सुदृढ़, शिक्षित व जागरूक होना होगा। तभी वो इस समस्या का डटकर सामना कर सकती हैं।

कार्यक्रम में ग्राम उपसरपंच अवध राम साहू ने कहा कि घरेलू हिंसा पर ग्राम में जागरूकता तेजी से बढ़ी है। ग्राम जुलुम ”हिंसा को नो” की जागरूकता में सहयोगी है। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर से पुलिस सब इंस्पेक्टर राजकुमारी कामड़े, ”हिंसा को नो” कार्यक्रम की ग्राम सुपरवाइजर देवकी साहू, कार्यक्रम समन्वयक ज्योति साहू, बॉबी राजपूत, चंद्र शेखर शिवहरे, राकेश साहू, अतिथि शिक्षक काजल मिश्रा, अमित चौहान, सुप्रिया कुमारी, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व विद्यार्थी शामिल हुए।

 

Tags: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ग्राम जुलुम महिला सखी सेंटर रेडियो

Post navigation

Previous पाटन की बेटी तोषी पांडे को मिला जीनियस आर्टिस्ट ऑफ इंडिया का अवार्ड : मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज
Next प्रियंका के लिए भीड़ जुटाने सरकारी मुलाजिमों को ठेका- केदार कश्यप

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.