मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग की पूरी
रायपुर, 05 अप्रैल 2022
Advertisement
दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत अमलेश्वर की सीमाएं ही नगर पंचायत अमलेश्वर की सीमाएं होंगी।


