Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य आपदा मोचन निधि से पीड़ितों को 136 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता
  • छत्तीसगढ़

राज्य आपदा मोचन निधि से पीड़ितों को 136 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

Abhinesh Pandey April 5, 2022

 

राज्य आपदा मोचन निधि की कार्यपालिक समिति की बैठक सम्पन्न

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 05 अप्रैल 2022

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य आपदा मोचन निधि की कार्यपालिक समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत आर्थिक अनुदान सहायता, बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से फसल क्षति के लिए सहायता, कोविड-19 हेतु प्रदाय सहायता, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि सहित अन्य विषयों पर विस्तर से चर्चा की गई। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग केे जरिए आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी और राजस्व सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा मोचन निधि का प्रतिवेदन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा मोचन निधि की राज्य कार्यपालिक समिति के सदस्यों को समय पर उपलब्ध कराये। इसी तरह से राज्य आपदा निधि से किये जाने वाले कार्यो की कार्ययोजना एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाईड लाईन को सदस्यों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा निधि की कार्ययोजना के लिए स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं जिला कलेक्टरों से पर्याप्त विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए है। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 96 करोड़ 66 लाख 24 हजार रूपये तथा वर्ष 2021-22 में 136 करोड़़ 10 लाख 67 हजार रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता विभिन्न जिलों को जारी की गई। बेमौसम बरसात ओलावृष्टि से फसल क्षति हेतु 18 करोड़ 42 लाख 68 हजार रूपए,  मोटरवोट एवं आपदा की स्थिति मे वाहनों के पी.ओ.एल के लिए दो लाख 70 हजार एवं नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव कार्य के लिए 76 करोड़ रूपए एवं कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता राशि प्रदान करने राज्य के जिलों को 102 करोड़ 89 लाख 50 हजार रूपये की राशि जारी की गई है।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सी-डेक त्रिवेन्द्रम के माध्यम से राज्य मेें आपदाओं से निपटने एवं जन समुदाय को सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य में इमरजेंसी रिसपोंस सपोर्ट सिस्टम (ई.आर.एस.एस) का संचालन किया जायेगा, जिसमें अग्नि दुर्घटना, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, खोज एवं बचाव, आपदा प्रबंधन एवं पुलिस सहायता हेतु टोल फ्री नम्बर 112 राज्य स्तर पर स्थापित करना प्रस्तावित किया गया। इसके संचालन के लिए उपायुक्त भू-अभिलेखन कार्यालय गांधी चौक रायपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा। बैठक में राजस्व विभाग के विशेष सचिव श्री जनक पाठक, वित्त विभाग की विशेष सचिव सुश्री शीतल शास्वत वर्मा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous कैरियर से पहले दो वर्ष तक करें भारत माता की सेवाः मुकुल कानिटकर
Next ग्राम पंचायत अमलेश्वर बनी नगर पंचायत

Related Stories

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

July 26, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 26, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

July 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
  • उद्यमिता से बदल रहीं अपनी तकदीर- महिला स्व सहायता समूह बना ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल

You may have missed

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

July 26, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 26, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

July 26, 2026
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत

July 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.