Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी करने के पहले अपनी डूबती नैय्या को देखे भाजपा -कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी करने के पहले अपनी डूबती नैय्या को देखे भाजपा -कांग्रेस

Abhinesh Pandey September 18, 2022

रायपुर 18 सितंबर 2022/कांग्रेस की बैठक पर भाजपा द्वारा दिये गए बयान को कांग्रेस ने अवांछित बताया है ।प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी करने के पहले भाजपा छग में अपनी डूबती नैय्या को देखे ।चार सालों में तीन अध्यक्ष बदल कर चौथे को जिम्मेदारी देने वाले जो बेचारे नेता प्रतिपक्ष तक को बीच मे बदल डाले वे किस नैतिकता से कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा कांग्रेस को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने के पहले अपने दल के अधिनायक वादी चरित्र को देखे की प्रभारी को बीच बैठक में रवानगी का परवाना पकड़ा दिया गया ।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज्य में बौखला चुकी है ।ऊपर से नीचे तक बदलाव के बाद भी उसके नेताओ को कुछ समझ नही आ रहा कार्यकर्ताओ को धमकाने चमकाने के बाद भी कार्यकर्ता पार्टी का काम नहीं करना चाह रहे ।जनता के बीच भाजपा की विश्वसनीयता खत्म हो गयी है ।2018 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी को चुनाव दर चुनाव जनता नकारते जा रही है ।4 उपचुनाव नगरीय निकाय के दो चरण पंचायत सभी मे करारी शिकस्त के बाद भाजपा नेतृत्व राज्य में लगातार नेतृत्व परिवर्तन करता है लेकिन जिसको भी जबाबदारी दी गई सभी असफल साबित हुए है ।वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के माथे पर 2023 के चुनाव के हार का ठीकरा फूटेगा।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता को भाजपा के कुशाशन के 15 साल के बाद एक जनकल्याणकारी सरकार और संवेदनशील मुख्यमंत्री मिला है जो राज्य के हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहे भूपेश बघेल की लोकप्रियता की टक्कर में भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है खुद भाजपा के दो दो प्रभारियों ने स्वीकार किया कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री का किसान होना उनके लिए बड़ी चुनौती है इस चुनौती के सामने समूची भाजपा हताश और निराश है।

Post navigation

Previous खराब सड़को के लिए सरकार जिम्मेदार- मूणत
Next पेंशनबाड़ा दुर्गा मन्दिर मार्ग में नगर निगम शीघ्र नवीन सीसी रोड बनाएगा, सभापति प्रमोद दुबे ने वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से करवाया भूमिपूजन

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.