*छत्तीसगढ़ से विकास मरकाम समेत अजजा मोर्चा के प्रमुख नेता रहे मौजूद*
*रायपुर/नई दिल्ली।* भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (नई दिल्ली) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. मन्नालाल रावत ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, केंद्रीय मंत्रियों एवं देशभर से आए जनजाति समाज के प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम सहित पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र माहला ने पदभार ग्रहण समारोह में डॉ. रावत का अभिनन्दन कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। छत्तीसगढ़ के अजजा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रावत के नेतृत्व में भाजपा अजजा मोर्चा देशभर में जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों के संरक्षण तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।
——————–


