Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • समयोपदेश वर्षायोग 2026: श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रतिदिन मुनि 108 श्री आगम सागर जी महाराज ससंघ में संपन्न हो रहे धार्मिक अनुष्ठान, 28 अगस्त को आयोजित होगा ऐतिहासिक ‘रक्षाबंधन वात्सल्य महा महोत्सव’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समयोपदेश वर्षायोग 2026: श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रतिदिन मुनि 108 श्री आगम सागर जी महाराज ससंघ में संपन्न हो रहे धार्मिक अनुष्ठान, 28 अगस्त को आयोजित होगा ऐतिहासिक ‘रक्षाबंधन वात्सल्य महा महोत्सव’

Abhinesh Pandey August 27, 2026

रायपुर।

आज दिनांक 27 अगस्त को राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे ‘समयोपदेश वर्षायोग 2026’ चातुर्मास के अंतर्गत परम पूज्य मुनि 108 श्री आगम सागर जी महाराज, पूज्य मुनि 108 श्री पुनीत सागर जी महाराज, पूज्य एलक 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज एवं पूज्य एलक 105 श्री स्वागत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में नियमित धार्मिक अनुष्ठान, स्वाध्याय व धर्म सभा का आयोजन भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

वर्षायोग समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन ,उपाध्यक्ष श्री श्रद्धेय जैन विक्की मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने बताया कि आज प्रातः काल की प्रथम श्रृंखला में मूलनायक भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई मूलनायक भगवान को अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य त्रिकाल चौबीसी में भगवान स्थापित करने वाले डी.डी. नगर निवासी श्री अमरचंद जैन, श्रीमती सोहनी देवी जैन, श्री यशवंत जैन, श्रीमती जय जैन, श्री किशोर जैन, वनिता जैन, महेंद्र जैन, मेधा जैन, प्रथम जैन, गौरव जैन एवं आलोक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। तदोपरांत मूलनायक भगवान के समक्ष शांतिधारा करने का मुख्य सौभाग्य श्री निर्भ, अवीश, श्री सुभाष जी, निमिषा जैन तथा परतापुर निवासी श्री मनीष चंदा जी को प्राप्त हुआ।

प्रातःकालीन धार्मिक कक्षाओं के अंतर्गत मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज ने जैन दर्शन के महान ग्रंथ ‘तत्त्वार्थ सूत्र’ का गहन अध्ययन कराया। वहीं मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ने ‘छह ढाला’ ग्रंथ का वाचन कर श्रावकों को धर्म के मूलाधार एवं सम्यक दर्शन से परिचित कराया।

दिगम्बर मुनि श्री की कठिन साधना एवं नवधा भक्तिपूर्वक आहारदान की अपनी महिमा है। चातुर्मास की कठिन साधना के अंतर्गत आज पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज का आज व्रत रहा। ससंघ के अन्य मुनि श्री का श्रद्धालुओं द्वारा नवधा भक्ति के साथ पडगाहन कर आहारदान कराया गया। इसमें एलक 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज को आहार देने का सौभाग्य मंदिर कार्यालय के सामने निवासी श्रीमती ऊषा धरमचंद गंगवाल परिवार को तथा एलक 105 श्री स्वागत सागर जी महाराज को आहारदान कराने का सौभाग्य जैन बाड़ा निवासी श्रीमती सरिता सुनील जैन एवं रेखा रमेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

*मुनि श्री आगम सागर जी महाराज की मंगल देशना*

आज’छह ढाला’ के स्वाध्याय के उपरांत आयोजित मुख्य धर्म सभा में पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि अज्ञानता, मिथ्या चारित्र और सांसारिक विषयों में लीन होने के कारण जीव आत्मा और शरीर को एक ही मान बैठता है। जब तक अंतरंग में राग, द्वेष और परिग्रह का भाव रहेगा, तब तक जीव संसार चक्र में भटकता रहेगा।

मुनि श्री ने स्पष्ट किया कि जैन दर्शन के अनुसार संसार के प्रत्येक जीव में सम्यक दर्शन के माध्यम से भगवान बनने की अनंत क्षमता है। भव्य और अभव्य जीवों की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि अभव्य जीव अपने अनादि स्वभाव के कारण कभी सुधरते नहीं हैं। उन्होंने भरत चक्रवर्ती के पुत्र मरीचि का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने दिगंबर मुद्रा में रहकर भी 363 विपरीत मत चलाए थे, जो दर्शन मोहनीय कर्म के तीव्र उदय का परिणाम था। मुनि श्री ने श्रावकों से देव, शास्त्र और गुरु पर अंतरंग से दृढ़ आस्था रखने का आह्वान किया।

*विशेष आगामी आयोजन:*

28 अगस्त को ‘रक्षाबंधन वात्सल्य महा महोत्सव’

राजधानी रायपुर की धरा पर पहली बार शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे से मालवीय रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में ‘रक्षाबंधन वात्सल्य महा महोत्सव’ का भव्य आयोजन पूज्य मुनि श्री ससंघ के पावन सानिध्य में किया जा रहा है।

महा महोत्सव की प्रमुख रूप से प्रातः 7:00 बजे प्रथम 4 इंद्रों द्वारा बोलियों के माध्यम से श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। मूलनायक भगवान, देव-शास्त्र-गुरु एवं आचार्य श्री का विशेष पूजन अर्घ्य समर्पित किया जायेगा। 1008 श्री श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पूजन, निर्वाण कांड वाचन एवं बोलियों द्वारा निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा। तथा सभी प्रमुख पात्रों तथा इंद्र-इन्द्राणियों द्वारा कुल 100 की संख्या में नृत्य भक्ति के साथ 700 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

साथ ही मुनिश्री ससंघ के मुखारविंद से मंत्रोच्चार द्वारा अभिमंत्रित रक्षा सूत्र (ब्रेसलेट) समाज के सभी सदस्यों को प्रदान किया जाएगा। सकल दिगंबर जैन समाज, समयोपदेश वर्षायोग समिति एवं बड़ा मंदिर समिति ने जानकारी दी है कि विधान में बैठने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधु अपने घरों से द्रव्य, बादाम एवं कम से कम 13 श्रीफल अवश्य लेकर आएं। साथ ही सौधर्म इंद्र, ईशान इंद्र, चक्रवर्ती सहित सभी पात्र एवं इंद्र-इन्द्राणियाँ अपनी निर्धारित पारंपरिक वेशभूषा धोती-दुपट्टा, मुकुट-माला में उपस्थित रहें। आयोजकों ने समस्त जैन समाज से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य अर्जन करने की अपील की है।

सूचनादाता

प्रणीत जैन

मीडिया प्रभारी

सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर

श्री दिगम्बर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षायोग 2026 समिति

श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड रायपुर

Post navigation

Previous भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने ग्रहण किया पदभार
Next मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला

Related Stories

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप

October 17, 2026
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं

October 17, 2026
धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

October 17, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
  • स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं
  • धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • विशेष लेख- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन जूडो और कुश्ती क्लिनिक का आयोजन

You may have missed

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप

October 17, 2026
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं

October 17, 2026
धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

October 17, 2026
विशेष लेख- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

October 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.