Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मोदी राज में आम जनता पर कर्ज हुआ दुगना, देश पर कर्ज 3 गुना, जनता की बचत घटकर हुई आधी-सुरेंद्र वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मोदी राज में आम जनता पर कर्ज हुआ दुगना, देश पर कर्ज 3 गुना, जनता की बचत घटकर हुई आधी-सुरेंद्र वर्मा

Abhinesh Pandey September 22, 2023

 

*मोदी निर्मित आर्थिक आपदा और मित्र परस्त नीतियों से जनता बदहाल, किसानों की औसत आय 27 रू. प्रतिदिन, मित्र कमा रहे 1600 करोड़ प्रतिदिन*

 

रायपुर/22 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश के आमजनता की लगातार गिरती आमदनी और बढ़ते उधारी का मुख्य कारण मोदी निर्मित आर्थिक आपदा है। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करके केंद्र में बैठी मोदी सरकार के महालूट के चलते ही देश की जनता की पारिवारिक बचत ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर, जीडीपी के मात्र 5.1 प्रतिशत पर आ गई है। 2020-21 में शुद्ध पारिवारिक बचत कुल जीडीपी का 11.5 प्रतिशत था, जो 2021-22 में घटकर 7.2 प्रतिशत पर आ गया था और अब तो ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। मोदी सरकार ने दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भारी भरकम टैक्स के दायरे में लाकर और अनियंत्रित मुनाफाखोरी करके न केवल आम परिवारों का बजट बिगड़ा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। कुल कर संग्रहण 3 गुना बढ़ा है लेकिन इसका लाभ पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ करने में और कार्पोरेट को राहत देने में लगा दिया है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम, देश के खनिज, कोयला सड़क, बंदरगाह, एयरपोर्ट अडानी के हवाले कर दिए। एसबीआई और एलआईसी का पैसा भी मित्र पर लुटा दिए। मोदी से पहले देश के कुल 14 प्रधानमंत्रीयों ने 67 साल में कुल मिलाकर केवल 55 लाख करोड़ कर्ज लिया था, लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार ने अकेले ही 100 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर देश पर कुल कर्ज का भार 2014 की तुलना में तीन गुना अधिक कर दिया है। 2014 में अदानी की कुल संपत्ति लगभग 50 हजार करोड़ की थी, जो 2019 में 1 लाख करोड़ हो गई, उसके 2 साल के भीतर ही 12 लाख करोड़ तक पहुंचाने का श्रेय 18-18 घंटा काम करने वाले उनके मित्र का ही है। मोदी सरकार के आंकड़ों में ही एक तरफ जहां देश के अन्नदाता किसानों की औसत आय मात्र 27 रुपए प्रतिदिन है वहीं प्रधानमंत्री के मित्र औषत 1600 करोड़ रोज कमा रहे हैं। मोदी राज में देश के भीतर यदि कुछ बढ़ रहा है तो वह असमानता, गरीबी, भुखमरी, महंगाई और बेरोजगारी है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ना महंगाई मोदी सरकार के नियंत्रण में है और ना ही मुद्रास्फीति, व्यापार संतुलन बुरी तरह बिगड़ा हुआ है। इस साल लगातार 6 महीनो से निर्यात में गिरावट दर्ज की जा रही है, अगस्त 2023 में व्यापार घाटा विगत 10 महीनो में सर्वाधिक है। निवेश और निर्यात में बहुत कमी आई है। स्मार्टफोन के उत्पादन और बिक्री में भी विगत 14 साल में पहली बार लगातार 2 साल से गिरावट दर्ज की जा रही है। डॉलर 82 और 83 तक पहुंच गया, मुद्रा स्फीति मोदी सरकार के नियंत्रण से बाहर है। महंगाई रिजर्व बैंक के अधिकतम तय सीमा 6 प्रतिशत से लगातार ऊपर बना हुआ है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का पूरा फोकस केवल अपने पूंजीपति मित्रों का आय बढ़ाने में है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जनता की जेब लगातार खाली हो रही है, परिवारों पर बढ़ते कर्ज के भार का मुख्य कारण खर्च की तुलना में पर्याप्त आय नहीं होना है। मोदी राज में न केवल पारिवारिक कर्ज बढ़ा है बल्कि पीएफ के खातों में जमा पैसे को निकालने की रफ्तार भी बढ़ी। पारिवारिक बचत घटकर आधी रह गई है, परिवारों पर कर्ज का भार लगातार बढ़ रहा है। देश में परिवारों की वित्तीय देनदारियां 2022-23 में बढ़कर 15 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक हो गया है जो कुल जीडीपी का 5.8 प्रतिशत है, विगत वर्ष यह देनदारी जीडीपी का मात्र 3.5 प्रतिशत ही था। केंद्र के मोदी सरकार की अडानी परस्त नीतियों का नुकसान देश की आमजनता को उठाना पड़ रहा है, देश की जनता लगातार बदहाल हो रही है।

Post navigation

Previous भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया- दीपक बैज
Next कैट द्वारा रविवार को कैट के प्रदेश कार्यालय में निःशुल्क विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन 

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

April 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.