Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया- दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया- दीपक बैज

Abhinesh Pandey September 22, 2023

 

हार का डर करवा रहा अमित शाह का दौरा बार-बार रद्द…

पिछले कार्यक्रम के कड़वे अनुभव से हताश हो चुके अमित शाह….

रायपुर/ 22 सितंबर 2022। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल ही नही होना चाहती, पूरी ताकत देश भर से केन्द्रीय नेताओें को बुलाने के बाद भी भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में होने वाली सभा में सामान्य नुक्कड़ सभाओं के बराबर भी भीड़ नही एकत्रित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्यंभावी हार, भाजपा के प्रति भयंकर आक्रोश और भूपेश सरकार को मिलते अपार जन स्नेह के भय से भाजपा के केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ में आयोजित परिवर्तन यात्रा व अन्य कार्यक्रमों में आने से कतरा रहे हैं। भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार दूसरी बार रद्द हुआ है। पिछली बार जब अमित शाह कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने छत्तीसगढ़ आए थे तब 1000 लोगों की क्षमता वाला हॉल भी पूरी तरह भर नहीं पाया था।उसके बाद दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह आने वाले थे मगर सम्मानजनक भीड़ नहीं जुट पाने के कारण अमित शाह ने अपना दौरा रद्द कर दिया और भाजपा द्वारा मौसम को बहाना बना दिया गया। उसके बाद किरकिरी को संभालने के लिए भाजपा द्वारा स्मृति ईरानी के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का जुमला छोड़ा गया मगर स्मृति ईरानी भी जगदलपुर तक पहुंची और दंतेवाड़ा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के बजाय जगदलपुर से से ही वापस बैरंग वापस लौट गई। कुल मिलाकर भाजपा के नेता कार्यकर्ता टकटकी लगाकर केंद्रीय नेताओं की राह देखते रहे मगर कोई भी परिवर्तन यात्रा में नहीं पहुंचा। आज भी 22 सितंबर शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा था जिसे बिना कोई कारण बताये रद्द कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अच्छी तरह पता है कि जनकल्याणकारी भूपेश सरकार के खिलाफ उनके पास कोई भी मजबूत मुद्दा नहीं है जिससे वह सरकार को घर पाए। भूसे के ढेर में सुई की तरह भाजपा मुद्दा खोज रही है मगर कोई सफलता नहीं मिलने के कारण भाजपा हताश हो गयी है। केंद्रीय नेतृत्व के लगातार छत्तीसगढ़ दौरों के बाद उनके सामने यह भी स्पष्ट हो चुका है कि 15 साल दमन, भ्रष्टाचार, और नाकामियों की रमन सरकार के कुकर्म अब भी आमजन भूली नहीं है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने यह स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के नवाचारी जनकल्याणकारी कामों और पूरे किए गए वादों के सामने मोदी शाह और भाजपा नेताओं के लोकलुभावन भाषण निरर्थक हैं इसीलिए उन्हें लगातार अपने दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं.

Post navigation

Previous चौथी राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता कलिंगा में
Next मोदी राज में आम जनता पर कर्ज हुआ दुगना, देश पर कर्ज 3 गुना, जनता की बचत घटकर हुई आधी-सुरेंद्र वर्मा

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

April 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.