Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ने राडा ऑटो एक्सपो–2026 के दौरान रोड टैक्स में 50% छूट देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का किया आभार व्यक्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ने राडा ऑटो एक्सपो–2026 के दौरान रोड टैक्स में 50% छूट देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का किया आभार व्यक्त

Abhinesh Pandey January 1, 2026

20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा 9वां राडा ऑटो एक्सपो

रायपुर।
Raipur Automobile Dealers Association (राडा) ने राडा ऑटो एक्सपो–2026 के दौरान वाहनों पर रोड टैक्स (आरटीओ टैक्स) में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। राडा ने इस निर्णय को ऑटोमोबाइल उद्योग एवं आम उपभोक्ताओं—दोनों के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत लाभकारी बताया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इसी क्रम में राडा ने अपने बहुप्रतीक्षित 9वें राडा ऑटो एक्सपो–2026 के आयोजन की आधिकारिक घोषणा की है, जो 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन ने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा,

“हम माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी के हृदय से आभारी हैं। राडा ऑटो एक्सपो के दौरान रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की यह छूट न केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई गति देगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए वाहन खरीदना भी और अधिक सुगम बनाएगी।”

राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश खेमानी, विवेक अग्रवाल एवं मुकेश सिंघानिया ने कहा कि यह ऑटो एक्सपो राज्य में आर्थिक गतिविधियों को गति देगा।

वहीं राडा के पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह एवं विवेक गर्ग ने विश्वास जताया कि पिछले ऑटो एक्सपो में बने रिकॉर्ड—जहाँ 29,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी और ₹800 करोड़ से अधिक का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था—इस बार निश्चित रूप से टूटेंगे। उन्होंने कहा कि 50% रोड टैक्स छूट ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी।

9वां राडा ऑटो एक्सपो–2026 : मुख्य विशेषताएँ

आयोजन अवधि: 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026

विशेष लाभ: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रोड टैक्स में 50% की छूट (केवल एक्सपो अवधि में)

प्रदर्शनी: देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के नवीनतम वाहन एवं इलेक्ट्रिक वाहन

सुविधाएँ: एक ही छत के नीचे फाइनेंस, इंश्योरेंस एवं ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा

अंत में राडा परिवार ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि वे इस भव्य ऑटोमोबाइल महाकुंभ में शामिल होकर सरकार द्वारा दी जा रही इस ऐतिहासिक छूट का अधिकतम लाभ उठाएं।

Tags: Rada Raipur Automobile Dealers Association राडा

Post navigation

Previous उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएँ
Next सोनपैरी में हिन्दू संगम, सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया पंच परिवर्तन का आह्वान

Related Stories

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

You may have missed

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’

August 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.