Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय मुख्य परिसर गुल्लू आरंग के कला संकाय तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने किया आदिवासी संग्रहालय नया रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय मुख्य परिसर गुल्लू आरंग के कला संकाय तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने किया आदिवासी संग्रहालय नया रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण

Abhinesh Pandey August 11, 2025

रायपुर।

मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा नयी शिक्षा नीति का अनुसरण करते हुए विश्वविद्यालय मुख्य परिसर गुल्लू आरंग स्थित मैट्स कॉलेज के कला संकाय तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्राचार्य डॉ. ए.जे. खान के दिशानिर्देश में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, जीवनशैली तथा इतिहास से अवगत कराना था।

छात्रों ने नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनजातीय समुदायों जैसे गोंड, मुरिया, हल्बा, बैगा, कोरवा समेत कुल 43 जनजातियों कि पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, कृषि उपकरण, संगीत वाद्ययंत्र, चित्रकला, और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ी वस्तुएँ देखने को मिलीं। संग्रहालय में आदिवासी जीवन की झलक प्रस्तुत करती विभिन्न झोपड़ियों एवं कलाकृतियों ने छात्रों को अत्यंत प्रभावित किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ और उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी रुचि दिखाई। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सुरुचि बंसल के द्वारा किया गया। मैट्स कॉलेज के सहायक प्राध्यापक उमेश कुमार साहू, बाबू लाल साहू, सुश्रीश्वेता भारद्वाज ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को आभार प्रकट किया। विद्यार्थियों के हित में सदैव तत्पर रहने वाले मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर केपी यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा जी ने विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष प्रेषित किए ।

Post navigation

Previous 15 अगस्त पर सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में होगा ध्वजारोहण
Next जवाहर नगर मंडल की घर घर तिरंगा कार्यशाला में मुख्य वक्ता सूर्यकांत राठौड़ ने कहा जन जन को जोड़े हर घर तिरंगा अभियान से..

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.