बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ मंडल कार्यशाला का भव्य आयोजन भाजपा रायपुर शहर जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। बैठक एवं कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव छ.ग. राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएँ, ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
छ.ग. राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का मूलमंत्र “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए हमें आम नागरिकों के बीच जाकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करनी है और संगठन के आधार को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। कार्यशाला में वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वरिष्ठ नेताओं द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी वक्ताओं ने आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ की मंडल टोली के सदस्यों, 13 प्रमुख कार्यक्रमों की मंडल टीम तथा 9 विशेष कार्यक्रमों के मंडल संयोजकों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। बैठक में आगामी रणनीतियों, सदस्यता अभियान, डिजिटल कनेक्टिविटी और बूथ स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन पर विशेष रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर मंडल क्षेत्र में निवासरत निगम-मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रदेश एवं जिला भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चां के अध्यक्ष व पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के मंडल संयोजक, क्षेत्र के स्थानीय पार्षद गण, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की मंडल टोली, विषयगत कार्यक्रमों के संयोजक तथा बड़ी संख्या में अपेक्षित श्रेणी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल नेतृत्व द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यसमिति बैठक व कार्यशाला का समापन हुआ।
सूचनादाता
प्रणीत जैन
मीडिया प्रभारी
जवाहर नगर मंडल
भाजपा जिला रायपुर


