Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

Abhinesh Pandey September 7, 2026

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवक बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में करीब 360 लोगों ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक रूप से प्रदर्शन देखा। फिल्म शुरू होने से पहले उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आयोजन में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महंत राजीव लोचन दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, गुढ़ियारी सार्वजनिक दहीहंडी उत्सव समिति सनातन सेना तथा मां भारती विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा के प्रतीक हैं। युवाओं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं धार्मिक विरासत से जोड़ना आज की आवश्यकता है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में हमारी संस्कृति और भगवान श्री हनुमान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक भाव का संचार होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और सनातन मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिल्म प्रदर्शन के दौरान भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

इस दौरान श्रवण शर्मा पुष्पेंद्र उपाध्याय, आज़ाद गुर्जर, हेमेंद्र साहू, रमेश बंसल, संजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शैलेश शर्मा, राकेश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे

Post navigation

Previous बीएसपी में सतर्कता संवाद, पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर
Next गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Related Stories

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
  • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

You may have missed

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

September 8, 2026
सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.