Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बीएसपी में सतर्कता संवाद, पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बीएसपी में सतर्कता संवाद, पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर

Abhinesh Pandey September 7, 2026

मैकेनिकल संगठन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने क्रय एवं क्रियान्वयन प्रक्रियाओं की चुनौतियों पर किया विचार-मंथन

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सतर्कता विभाग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्व चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 5 सितंबर 2026 को मैकेनिकल संगठन के लिए ‘सतर्कता संवाद’ का आयोजन किया। कार्यक्रम केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा निर्धारित वर्ष 2026 की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं अतिरिक्त मुख्य सतर्कता अधिकारी सुनील सिंगल तथा मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विवेक वर्मा ने की। सत्र का संचालन उप महाप्रबंधक (सतर्कता) मो. नौशाद आलम एवं उप महाप्रबंधक (सतर्कता) नवनीत शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मैकेनिकल संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 20 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्रय एवं कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न चुनौतियों पर व्यापक विचार-मंथन किया गया। संबंधित क्षेत्रों में सामने आने वाली अनियमितताओं पर आधारित केस स्टडी पर चर्चा की गई। साथ ही, निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन के दौरान अधिकारियों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके संभावित समाधान पर भी विचार-विमर्श हुआ।

प्रतिभागियों ने कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने तथा दैनिक कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव साझा किए। चर्चा के दौरान प्रक्रियागत कमियों की पहचान तथा अनियमितताओं की रोकथाम के लिए प्रभावी उपायों पर भी जोर दिया गया।

‘सतर्कता संवाद’ ने सतर्कता अधिकारियों और परिचालन अधिकारियों के बीच खुले एवं रचनात्मक संवाद के लिए प्रभावी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में जमीनी स्तर की व्यावहारिक चुनौतियों, प्रक्रियागत सुधारों तथा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। यह पहल भिलाई इस्पात संयंत्र में निवारक सतर्कता, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।

Tags: BSP बीएसपी में सतर्कता संवाद बीएसपी में सतर्कता संवाद भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) सतर्कता विभाग मैकेनिकल संगठन

Post navigation

Previous एनआईटी रायपुर ने उन्नत अनुप्रयुक्त गणित और क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पर राष्ट्रीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Next मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

Related Stories

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
  • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

You may have missed

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

September 8, 2026
सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.