Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लोकतंत्र में प्रतिद्वंदी होते है,शत्रु नही होते-भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र में प्रतिद्वंदी होते है,शत्रु नही होते-भाजपा

Abhinesh Pandey October 21, 2023

*कांग्रेस को खून की होली पसंद है, हमें आदिवासियों की संस्कृति प्यारी है – भाटिया*

*युवाओं की आवाज उठाना भाजपा के डीएनए में है*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*PSC, सहायक शिक्षक,उप निरीक्षक भर्ती घोटालो में युवाओं को न्याय दिलाएगी भाजपा*

*कांग्रेस जो भी करेगी, उसमें घोटाला जरूर करेगी*

*’गांधी चालीसा’ पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें भूपेश बघेल*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत में भाजपा मोहला-मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरजूराम तारम की हत्या प्रदेश की कपटी सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा अपने कार्यकर्ता की इस टारगेट किलिंग के मामले में त्वरित न्याय के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश सरकार लूट-खसोट, ‘परिवार-परिक्रमा’ में मस्त है। लोकतंत्र में प्रतिद्वंद्वी होते हैं, शत्रु नहीं होते; लेकिन एक आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुँह से एक शब्द तक नहीं फूटना चिंताजनक है। श्री भाटिया ने कहा कि कानून-व्यवस्था और प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा प्रदेश सरकार का विषय है और इसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बुरी तरह विफल रही है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने पीएससी घोटाले के परिप्रेक्ष्य में भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश का युवा आज मुख्यमंत्री बघेल से पूछ रहा है कि उन्हें अब तक रोजगार क्यों नहीं मिला? प्रदेश सरकार यहाँ के बेरोजगार युवकों को नौकरी तक नहीं दे सकी, यह उसकी बड़ी विफलता है। श्री भाटिया ने कहा कि पीएससी की परीक्षाओं में कांग्रेसियों के बच्चे, मुख्यमंत्री के करीबी के बच्चे होना ही योग्यता का मापदंड है। पीएससी की परीक्षाओं में जिन योग्य अभ्यर्थियों ने सही उत्तर लिखे, उन्हें अंक ही नहीं दिए गए। हाई कोर्ट की इस मामले में की गई टिप्पणी पर गौर किया जाना चाहिए। यह एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जो भी करेगी, उसमें घोटाला जरूर करेगी। हमारे वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर अन्याय से पीड़ित युवाओं की आवाज बनकर हाई कोर्ट गए क्योंकि युवाओं की आवाज उठाना भाजपा के डीएनए में है और घोटाला करना कांग्रेस के डीएनए में है। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश के दो लाख युवाओं के भविष्य के साथ छेड़छाड़ प्रदेश सरकार ने की। हाई कोर्ट की टिप्पणी से साफ है कि घोटालों की कोई लिमिट हो। जब हाई कोर्ट कह रहा है, प्रदेश की जनता कह रही है कि कोई लिमिट पार हो गई, तब कांग्रेस के ‘खानदानी आका’ कह रहे हैं कि कुछ ही दिन बचे हैं, जितना लूट सकते हो लूट लो, भ्रष्टाचार कर लो।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने कहा कि यदि वह युवाओं के साथ न्याय चाहती है तो प्रदेश को बताए कि पीएससी की गड़बड़ियों पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद क्या कार्रवाई की? क्या भ्रष्टाचारियों ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथ बांध दिए हैं? अन्याय पीड़ित युवाओं को क्या कभी मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वह युवाओं के साथ खड़े हैं? क्या पीएससी के अध्यक्ष पर कार्रवाई की? श्री भाटिया ने कटाक्ष किया कि जब खुद मुख्यमंत्री के इशारे पर ही सारा घोटाला किया जा रहा था तो कार्रवाई कैसे करते, किस पर करते? उल्टे पूरे मामले के साक्ष्य नष्ट किए जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री बघेल यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि युवा कम्प्लेन करें। युवाओं ने कम्प्लेन की प्रति भी मुख्यमंत्री को दिखाई, पर मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की। श्री भाटिया ने कहा कि इस सरकार ने तो गजब कर दिया सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में रिकॉर्ड के अनुसार जितने अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की सरकार ने उससे ज्यादा अभ्यर्थियों को पास कर दिया।
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में जारी की थी आज 5 साल बीत गया शासन अभी तक विभिन्न बहाने करके भरती नहीं कर पाई है ।इस सरकार ने इस परीक्षा को प्रयोगशाला बना दिया है ।
श्री भाटिया ने नसीहत दी कि मुख्यमंत्री बघेल ‘गांधी चालीसा’ पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें, जिसकी शपथ उन्होंने ली है। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि कार्रवाई करने के लिए कम्प्लेन करना जरूरी है। उन्होंने कहा PSC, सहायक शिक्षक,उप निरीक्षक, वह कांग्रेस शासन में हुए सभी भर्ती घोटालो में भाजपा युवाओं को न्याय दिलाएगी।

श्री भाटिया ने दावा किया कि भाजपा छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी, प्रदेश की जनता भी यही चाहती है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान जनजातीय समुदाय से है और जनजातीय संस्कृति छत्तीसगढ़ से निकलती है। ऐसे में जनजातीय समुदाय के एक भाई की हत्या होने के बाद भी मुख्यमंत्री बघेल का अपने पद पर बने रहना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री बघेल इतनी तो शर्म करें कि इस हत्याकांड पर दो शब्द बोलें। श्री भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के जरिए जनजातीय संस्कृति को नष्ट करने का कुचक्र चल रहा है। प्रदेश में धर्मांतरण कौन करा रहा है? भाजपा आदिवासियों के साथ, उनका संस्कृति की रक्षा के लिए खड़ी है तो भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता जनजातीय संस्कृति का रक्षा-कवच बनकर डटे हैं। उन्हें खून की होली पसंद है, हमें आदिवासियों की संस्कृति प्यारी है। श्री भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और टारगेट किलिंग, यह सब सुनियोजित रूप से हो रहा है। धर्मांतरण कराने वाले किसी भी क्षेत्र में चले जाते हैं, परंतु भाजपा के कार्यकर्ता या मीडिया जगत के लोग उस क्षेत्र में चले जाएँ तो उनकी हत्या कर दी जाती है। यह सब क्या मुख्यमंत्री की स्वीकृति और जानकारी के हो सकता है? एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है जो देश को मजबूत बनाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की भूपेश सरकार है जो तुष्टिकरण और धर्म के आधार पर भेदभाव करके, आदिवासी संस्कृति को नष्ट करके छत्तीसगढ़ को कमजोर कर रही है।

श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था के चलते टारगेट किलिंग की जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री बघेल यह अच्छी तरह समझ लें कि अन्याय, अत्याचार की कभी जीत नहीं होती। अन्याय, अत्याचार और वसूली करके एक परिवार की तिजोरी भरने में इतनी मशगूल हो कि एक आदिवासी भाई की हत्या पर कुछ न बोले तो ऐसे मुख्यमंत्री पर धिक्कार है। चाहे लाख जतन कर लें, यह तय है कि मुख्यमंत्री बघेल की सरकार और कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में पूरी तरह सूपड़ा साफ हो रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने पिछले विधानसभा चुनाव पर जारी किए घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के गजनी हो गए हैं। उनकी याददाश्त काम नहीं कर रही है और वह अपना घोषणा पत्र ही भूल बैठे हैं। कुछ प्रमुख वादों की चर्चा करते हुए श्री भाटिया ने कहा कि जिन संविदा व तदर्थ कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा कांग्रेस ने किया था, भूपेश सरकार ने उस वादे को पूरा नहीं किया। इसी प्रकार महिला सशक्तीकरण के नाम पर जुमलेबाजी की, पर न तो महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस सरकार ने कोई काम किया और न ही महिला स्व-सहायता समूहों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया। उल्टे महिला स्व-सहायता समूहों से ‘रेडी टू ईट’ योजना का काम छीनकर महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर चोट पहुँचाने का काम किया। श्री भाटिया ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लोकसभा व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया है, वहीं गंगाजल की सौगंध खाकर पूर्ण शराबबंदी के अपने वादे से मुकरकर भूपेश सरकार ने प्रदेश की मातृ-शक्ति के साथ धोखाधड़ी की। मुख्यमंत्री बघेल ने वादा पूर्ण शराबबंदी का किया और जाकर शराब कारोबारियों की गोद में बैठ गए और शराब के घोटालेबाजों को पूरा संरक्षण दिया।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने फूड पार्क के वादे को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की नीयत में खोट इसमें भी साफ नजर आई है। कांग्रेस के अपरिपक्व और पार्टटाइम नेता राहुल गांधी ने 200 फूड पार्क बनाने का वादा किया था, पर सिर्फ दो ही फूड पार्क बनने की बात कांग्रेस के लोग ही खुद मान रहे हैं। ठगी कांग्रेस का चरित्र है, भ्रष्टाचार करने और झूठ-पर-झूठ बोलने में कांग्रेस ने मिसाल कायम कर ली है। श्री भाटिया ने कहा कि भाजपा विपक्ष में है, पर यहाँ की जनता के दिल में है। जनता की आवाज भाजपा पूरी ताकत से उठाएगी। मुख्यमंत्री बघेल अपनी जिम्मेदारी समझकर भाजपा की बातों का बाहर निकलकर जवाब दें। श्री भाटिया ने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री बघेल 24 घंटे के भीतर भाजपा की बातों का या तो खंडन करें या फिर भाजपा के तथ्यात्मक आरोपों का जवाब दें।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी,मनीष शुक्ला मौजूद रहे।

 

Post navigation

Previous चौराहे पर चटखाराः पुरंदर भैया तो यह चुनाव निर्विरोध जीतने वाले हैं…
Next उत्तर बदलना हैः खाली नहीं, ठोस आधार के साथ मैदान पर उतरे हैं पुरंदर मिश्रा, जनसंपर्क तेज

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.