Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उत्तर बदलना हैः खाली नहीं, ठोस आधार के साथ मैदान पर उतरे हैं पुरंदर मिश्रा, जनसंपर्क तेज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उत्तर बदलना हैः खाली नहीं, ठोस आधार के साथ मैदान पर उतरे हैं पुरंदर मिश्रा, जनसंपर्क तेज

Abhinesh Pandey October 21, 2023

–रायपुर उत्तर विधानसभा प्रत्याशी ने बढ़ाई अपने चुनावी दौरे की रफ्तार
– हर दिन हजारों लोगों से मुलाकात, लोगों ने बहुमत के साथ विजयी बनाने का दिया विश्वास
रायपुर, 21 अक्टूबर 2023।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रत्याशियों के दौरे और जनसंपर्क ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनावी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। सर्दी का पारा जैसे-जैसे लुढक रहा है, वैसे-वैसे सियासत गर्म होती जा रही है।
बात की जाए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की तो यहां भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए माहौल बनाने में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात एक कर रहे हैं। दौरा और जनसंपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुरंदर मिश्रा स्वयं भी घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और बहुमत के साथ यह चुनाव जिताने की अपील कर रहे हैं। अपने पक्ष में मजबूत माहौल तैयार करने के लिए पुरंदर मिश्रा खाली हाथ नहीं बल्कि ठोस आधार के साथ निकल रहे हैं, जिसमें क्षेत्र का विकास करने के साथ ही सबसे बड़ा मुद्दा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नशामुक्ति और कानून-व्यवस्था में सुधार करना है। संभवतः यह मुद्दों का भी प्रभाव है कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हर दिन सैकड़ों की तादाद में लोग श्री मिश्रा के मुद्दों का समर्थन कर रहे हैं और चुनाव में बहुमत के साथ उन्हें विजयी बनाने का विश्वास दिला रहे हैं।

पंडरी के जगन्नाथ नगर में जनसंवादः
इसी तरह शहर के वार्डों से मुहल्लों तक बैठकों का दौर जारी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर ने शनिवार को शंकर नगर मंडल अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह वार्ड पंडरी के जगन्नाथ नगर में जनसंवाद किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

धोखेबाज निकली कांग्रेस की सरकारः

जगन्नाथ नगर में हुई बैठक में पुरंदर मिश्रा ने कहा, रायपुर उत्तर की जनता अब भली-भांति यह समझ चुकी है कांग्रेस की सरकार धोखेबाज सरकार निकली। इसीलिए लोगों ने 5 साल तक छत्तीसगढ़ की दुर्गति करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने और एक बार फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उत्तर विधानसभा की जनता एक ही पुकार कर रही है कि उन्हें कांग्रेस से आजादी चाहिए। इसके लिए सभी आगे आकर आने वाले 17 नवंबर को मतदान करें और भाजपा को जीता कर एक ईमानदार- जनहितैषी सरकार बनाएं।

कार्यकर्ताओं ने हमेशा साथ चलने का लिया संकल्पः
इसी क्रम में पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज के प्रमुखों के साथ भी बैठक की। इस दौरान बैठक में शामिल सैकड़ों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में ये रहे मौजूदः
बैठक में मुख्य रूप से रायपुर उत्तर विधानसभा चुनाव संयोजक नलनिश ठोकने, लोकेश कावड़िया, सत्यशरण जीत, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, प्रीतम महानंद, मखमूर खान, विपिन पटेल, प्रहलाद बेहरा, मो. शकील, राजेश तांड़ी, डूमेंद्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, शिबू पाल, सानू तांडी व उमा रात्रे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

………………..

 

Post navigation

Previous लोकतंत्र में प्रतिद्वंदी होते है,शत्रु नही होते-भाजपा
Next छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.