Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चौराहे पर चटखाराः पुरंदर भैया तो यह चुनाव निर्विरोध जीतने वाले हैं…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चौराहे पर चटखाराः पुरंदर भैया तो यह चुनाव निर्विरोध जीतने वाले हैं…

Abhinesh Pandey October 20, 2023

 

-रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी तय नहीं होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। पुरंदर भैया तो चुनाव निर्विरोध जीतने वाले हैं, ऐसी चर्चा इन दिनों रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चौराहे और गलियों में लगातार गूंज रही है। हालांकि, फिलहाल यह सिर्फ चुनावी चटखारे का ही एक हिस्सा है। इस तरह की चर्चा का कारण यह है कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है जबकि इससे पहले के चुनावों में हर बार सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही रही है।

बहरहाल, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में इस बार काफी कुछ नया चल रहा है। जितने लोग उतनी बातें और जैसा मौहाल वैसा ही मूड की तर्ज पर बातें तरह-तरह की हो रही हैं। विधानसभा चुनाव में खासकर रायपुर उत्तर सीट को लेकर हर किसी का अपना-अपना गणित हैं, लेकिन इस गणित में सबसे ज्यादा नंबर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को ही मिल रहे हैं। वह इसलिए कि वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं की ही चहलकदमी है। कांग्रेस ने अबतक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शुक्रवार को भी क्षेत्र का सघन दौरान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपनेपन के साथ मुलाकात की और भारी बहुमत से विजयी बनाने लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस तरह श्री मिश्रा आगे महात्मा गांधी वार्ड में पार्षद प्रमोद साहू की अगुवाई में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक, जवाहर नगर मंडल, हेमू कालाणी वार्ड व राजीव गांधी वार्ड में हुई बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने भागवत महिला मंडल के सदस्यों से मुलाकात की।

 

बात दरअसल ऐसी है…

शहर के शंकर नगर चौक के पास 10-20 युवाओं की मंडली से सामना हुआ। इस मंडली के लोग यहां पर रायपुर उत्तर विधानसभा सीट को लेकर चर्चा कर रहे थे। चर्चा का मजमून यही था कि, पुरंदर भैया तो यह चुनाव निर्विरोध जीतने वाले हैं…! क्यों और कैसे के सवाल पर मंडली में शामिल सुनील चैनानी ने कहा, ये तो होना ही है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करने में काफी देर लगा दी है जिसका पूरा फायदा भाजपा प्रत्याशी को ही मिलता दिख रहा है। तभी मंडली से ही एक और आवाज आती है, पुरंदर भैया…पुरंदर भैया…। नजर टकराने पर वह युवक खिलखिलाती हुई मुद्रा में कहता है, सर…यह चुनाव तो पुरंदर भैया निर्विरोध जीत रहे हैं। कैसे के सवाल पर उसने कहा, बात दरअसल ऐसी है कि, कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा अब तक नहीं हुई है। उनके कार्यकर्ता भी काफी समय अपने प्रत्याशी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी का धुआंधार जनसंपर्क चल रहा है। भाजपा को अपनी तैयारी के लिए काफी मौका जो मिल गया है।

….

 

Post navigation

Previous हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल खनन रद्द होना भूपेश सरकार की बड़ी जीत- बैज
Next लोकतंत्र में प्रतिद्वंदी होते है,शत्रु नही होते-भाजपा

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.