Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • “Mats Khel Mahotsav 2026” का भव्य शुभारंभ…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

“Mats Khel Mahotsav 2026” का भव्य शुभारंभ…

Abhinesh Pandey February 12, 2026

रायपुर।

MATS University में दिनांक 12 फरवरी 2026 को “Mats Khel Mahotsav 2026” का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक उद्घाटन परेड के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न संकायों एवं विभागों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। इसके पश्चात समस्त उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति एवं गरिमा का वातावरण व्याप्त हो गया। तत्पश्चात खिलाड़ियों द्वारा खेल शपथ ली गई, जिसमें उन्होंने खेल भावना, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति (Vice-Chancellor) Prof. (Dr.) K.P. Yadav द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी क्रमशः उपस्थित रहे: Prof. (Dr.) K.P. Yadav – (Vice-Chancellor),

Prof. (Dr.) Parvinder Hanspal (Dean, MSED & MSPED), Prof. (Dr.) Brijesh Patel (Principal, MSEIT), Dr.Amit Nayak,(MSP)(Prof. (Dr.) A.J. Khan (Principal, MATS College), Dr. Mithilesh Kumar Singh (Head, MSPED)

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

कुलपति का प्रेरणादायी संबोधन -अपने संबोधन में कुलपति Prof. (Dr.) K.P. Yadav ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल हमें संघर्ष करना, हार-जीत को स्वीकार करना तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं।

शुभकामनाएँ

“MATS Khel Mahotsav 2026” के सफल आयोजन हेतु Chancellor Shri Gajraj Pagariya, Vice-Chancellor Prof. (Dr.) K.P. Yadav, Director Shri Priyesh Pagariya एवं Registrar Shri Gokulananda Panda सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजित खेल प्रतियोगिताएँ

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है।

*Indoor Games*: Carrom, Chess, Table Tennis, Badminton

**Outdoor Games*: Cricket, Volleyball, Kho-Kho, Kabaddi

Athletics

Basketball, Football

उद्घाटन दिवस पर विभिन्न खेलों की प्रारंभिक प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। विद्यार्थियों ने जोश, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

यह महोत्सव दिनांक 21 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आगामी दिनों में विभिन्न खेलों के लीग मैच, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

“MATS Khel Mahotsav 2026” न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को भी सुदृढ़ कर रहा है। विश्वविद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्रों ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026’ में भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
Next लाभांडी से सरोना तक रिंग रोड के दोनों ओर 10-10 मीटर का होगा सर्विस लेन, चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.