Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लाभांडी से सरोना तक रिंग रोड के दोनों ओर 10-10 मीटर का होगा सर्विस लेन, चौड़ीकरण को मिली मंजूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लाभांडी से सरोना तक रिंग रोड के दोनों ओर 10-10 मीटर का होगा सर्विस लेन, चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

Abhinesh Pandey February 12, 2026

 

*रिंग रोड के दोनों ओर 10-10 मीटर का होगा सर्विस लेन, एनएचएआई ने स्वीकृत किए 100 करोड़*

*रायपुर शहर का यातायात होगा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित – श्री अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री ने परियोजना की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद*

 

रायपुर. 12 फरवरी 2026. रायपुरवासियों और मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उपयोग करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सरोना से लाभांडी के बीच सर्विस लेन के चौड़ीकरण की परियोजना को मंजूरी दे दी है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से 14.25 किलोमीटर लम्बाई में दोनों ओर के सर्विस लेन की चौड़ाई 10-10 मीटर की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर की इस बहुप्रतीक्षित जरूरत के पूरा होने पर केंद्र सरकार और केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर के सर्विस रोड का चौड़ीकरण रायपुरवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इससे शहर के बीच यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या घटेगी और लोगों का समय बचेगा। शहर के भीतरी और बाहरी दोनों मार्गों पर सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात हमारी प्राथमिकता है।

राजधानी रायपुर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के दोनों ओर के सर्विस लेन के चौड़ीकरण से लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड और सरोना जैसे हाइवे से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी इस मार्ग पर चौबीसों घंटे भारी वाहनों का दबाव रहता है, जिससे स्थानीय यातायात प्रभावित होता है और अक्सर जाम की स्थिति बनती है। सर्विस लेन की चौड़ाई दोगुनी होने से स्थानीय व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग में सहूलियत होगी। साथ ही इस मार्ग से रोजाना आना-जाना करने वाले हजारों वाहन चालकों का समय भी बचेगा।

शहर के बीच क्रियान्वित होने वाली इस परियोजना में सड़क चौड़ीकरण के लिए किसी भी तरह के भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सड़क के दोनों किनारों पर एनएचएआई के पास पर्याप्त जमीन पहले से उपलब्ध है। निर्माण कार्य को गति देने सबसे पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सर्विस लेन में लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। बिजली खंभों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही एनएचएआई द्वारा चौड़ीकरण का सिविल वर्क शुरू कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous “Mats Khel Mahotsav 2026” का भव्य शुभारंभ…
Next वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.