Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग – छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग – छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज 

Abhinesh Pandey September 5, 2025

भारतीय बांग्लाभाषी और बांग्लादेशी है अलग

रायपुर।

अपने स्वयं के राजनैतिक लाभ के लिए पश्चिम बंगाल के कुछ TMC नेता बार बार बंग समाज के अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे है यह बात किसी भी हालत में छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज को मंजूर नहीं है और इसके विरोध में हर स्तर पर समाज के साथी आंदोलन के लिए तैयार है। सदा सर्वदा से ही बंग समाज को छत्तीसगढ़ में विशेष सम्मान मिलते आया है और यहाँ 100 साल से भी ऊपर हो गए बंग समाज के लोगो को निवास करते हुए, आज यहाँ बंग समाज के ऐसे साथी भी जिनकी तीसरी- चौथी पीढ़ी जीवन यापन कर रही है। कमोबेश सम्पूर्ण भारत देश के हर प्रदेशों में यही वर्तमान परिदृश्य है बंग समाज को लेकर, क्योंकि एक समय पर पश्चिम बंगाल में ही डाक्टरी, इंजीनियरिंग व क़ानून के पेशेवर मौजूद थे जिन्हे तत्कालीन राजाओं ने या अंग्रेजों ने समाज के सेवा हेतु अलग अलग प्रदेशों में बसाया था।

बंग समाज को पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम में किए गए उसके बलिदान के लिए जाना जाता है और जिस बात का गर्व हर बंग समाज के सदस्य को है और ताउम्र रहेगा। स्वामी विवेकानंद, गुरु रबीन्द्रनाथ, नेताजी सुभाष जैसे ना जाने कितने मनीषियों ने बंगाल के भूमि में जन्म लेकर भारत माता की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और हमारे समाज को ना केवल देश में अपितु सम्पूर्ण विश्व में गौरवान्वित किया। रायपुर तो वो भूमि है जिसमे आज भी स्वामी विवेकानंद जी के बितायें हुए अपने जीवनकाल के समय को स्वर्णिम माना जाता है और सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ स्वयं अपने आप को इस बात के लिए धन्य मानती है।

विज्ञान, कला, संगीत, चिकित्सा, साहित्य के लिए जाना जाने वाला समाज आज आतंकित और आहत है, महुआ मोइत्रा जैसे राजनेताओं की ओछी हरकतों से जिसमे वो हर कदम पर इस समाज के ख़िलाफ़ अपने राजनैतिक स्वार्थ और लाभ के लिए षड्यंत्र कर रही है। पिछले दिनों जब जब बांग्लादेशी होने के शक पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर कारवाही की तब तब महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणियां की, वो यहाँ भी नहीं रुकी और देश के गृह मंत्री के सर को काटकर प्रधानमंत्री के मेज़ पर रखने तक की बात कह डाली। छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज के आह्वान पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर माना थाने में FIR दर्ज करवाया गया है ताकि ऐसी गंदी राजनीति का तत्काल प्रभाव से रोकथाम हो सके। इस कारवाही की मंशा यह भी है की छत्तीसगढ़ या अन्य सभी प्रदेशों में बंग समाज के ख़िलाफ़ इस तरह की राजनीति के कारण कोई वैमनस्यता ना ऊपज़ पाये और इस तरह की राजनीति करने वालो को भी कानूनन दायरे में लाकर सज़ा दिलवाया जा सके। आज राजनैतिक लाभ के लिए बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी TMC के कुछ नेता पूरे देश में बांग्लाभाषी और बांग्लादेशी के बीच के फ़र्क़ को मिटाना चाहते है, ताकि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के माध्यम से वो अपने वोटबैंक की राजनीति की क़िलाबंदी कर सके और भविष्य में भी बंगाल की सत्ता में क़ाबिज़ रह सके।

बांग्लाभाषी और बांग्लादेशी के इस फ़र्क़ को मिटाने में यह नेता इतने मशगूल हो गए है कि यह इस बात को समझने में नाकाम है की पश्चिम बंगाल के बाहर भी 3 करोड़ बंग समाज के नागरिक- वर्षों से शांतिपूर्ण ढंग से निवास कर रहे है, जिनके लिए हर दिन महुआ मोइत्रा जैसे नेता जोखिम और खतरा पैदा करते जा रही है। आज छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज ऐसे राजनीतिविदों की घोर निंदा करती है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है की माना थाने में दर्ज हुए FIR पर तत्काल कारवाही करते हुए महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी करके कोर्ट के सामने प्रस्तुत करे और ऐसी ओछी राजनीति पर इतिश्री लगाएं।

छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज को यह भी आशंका है की देश में इंदिरा गांधी जी की हत्या और उसके बाद पूरे देश में हुए सिख समाज के ख़िलाफ़ हुए हिंसा जैसी घटना दुर्भाग्य से घटित हो सकती है ऐसे षड्यंत्रों और बहकावे से, जिससे पूरे देश में बांग्लाभाषियों के ख़िलाफ़ हिंसा भड़क सकती है। इसी कारणवश आज हम सब आप सभी के समक्ष इस बात को लेकर विरोध जताने आए है और अपनी बात रखने आए है, हम आप लोगो के माध्यम से यह भी माँग करते है की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो हर मंच में अपने आप को बंग समाज की हितैषी बतलाती है वो अपने इस सांसद को स्वयं देश के संसद से वापस बुलाए और सम्पूर्ण भारतवर्ष में रह रहे शांतिप्रिय बंग समाज के सदस्यों को ऐसी सम्मानहानी की स्थिति से रक्षा करे। अगर ममता बनर्जी स्वयं इस कार्य को नहीं करती है निश्चित ही छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज अन्य सभी प्रदेशों में निवासरत बंग भाइयों एवं बहनों के साथ मिलकर लोकसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति से मिलकर महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासन करने हेतु सहयोग माँगेगी।

आप सभी का हृदय से आभार

सुब्रत चाकी, रायपुर – 93003225009

गोपाल सामंतों, रायपुर – 7587343214

तन्मय चटर्जी, बंगाली कालीबाड़ी- 9425204100

निरंजन विश्वास, बंग समाज कल्याण समिति, अम्बिकापुर – 9754571900

विवेक बर्धन- 9826753100

शिव दत्ता – 9826174441

रूमा सेनगुप्ता – 9827190669

सुचित्रा बर्धन- 9826525536

सुबीर शाहा – 9981510481

बापी राय – 9109520604

एवं समस्त छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज

Post navigation

Previous नए भारत के नए युग की शुरुआत : संतोष पांडेय
Next मैट्स विश्वविद्यालय और बॉश इंडिया फाउंडेशन के बीच MOU हस्ताक्षरित – LEAP कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को मिलेगा 300 घंटे का ऑटोमोटिव स्किल प्रशिक्षण

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.