Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी कर रहे सघन जनसंपर्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी कर रहे सघन जनसंपर्क

Abhinesh Pandey October 24, 2024

 

*लंबे राजनीतिक अनुभव को उपचुनाव में भुना रहे सुनील सोनी जनता का मिल रहा आशीर्वाद*

 

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का ज्वर अब धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी चुनावी मैदान में है। सुनील सोनी अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को इस उपचुनाव में भुना रहे हैं और वे लगातार दक्षिण विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। स्थानीय समाज प्रमुखों और सम्मानित वरिष्ठों सहित युवाओं के बीच भी लगातार पहुंच रहे हैं। वरिष्ठों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ लगातार उन्हें चुनावी दौरे के दौरान प्राप्त हो रहा है। दक्षिण के स्थानीय रहवासी होने का लाभ भी उन्हें इस उपचुनाव में मिल रहा है। अधिकतर लोगो से उनके निजी संबंध भी काफी प्रगाढ़ है।

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी जी ने जनता जन संपर्क के दौरान कहा कि मैं लगातार बृजमोहन अग्रवाल जी के चुनाव संचालक के रूप में, महापौर के रूप में और सांसदों के रूप में आपके बीच रहा हूं। आपकी समस्याएं समझता हूं व इससे दूर करने का लगातार प्रयास करने का विश्वास दिलाता हूं। रायपुर दक्षिण विधायक के नाते आपकी समस्याओं पर हमेशा उपस्थित रहूंगा। चुनाव प्रचार की कड़ी में प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज अपना जनसंपर्क नेता जी चौक से प्रारंभ किया जहां से स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों से मतदान हेतु समर्थन मांगा। स्थानीय नागरिकों ने सुनील सोनी का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया एवं चुनाव में समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया। वहां से भार्गव राज कॉलोनी से होते हुए भाजपा नेता योगी अग्रवाल के निवास पहुंचे उसके पश्चात कक्कड़ चौक, शिव मंदिर, बजरंग चौक, सतबहनिया मंदिर पहुंचकर वहां माता का आशीर्वाद लेकर रावण पुतला, गोवर्धन चौक होते हुए झूलेलाल धाम, कपूर होटल मदर टैरेसा वार्ड का बूथ से इंदिरा चौक, क्रिश्चियन कॉलोनी, गोकुल अपार्टमेंट, श्रीराम नगर से होते हुए तरुण सिंह चौक पर अपने जनसंपर्क का समापन किया। जन संपर्क के दौरान जगह जगह भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी का स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय महिलाओं ने भी उनकी आरती उतार कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के प्रति अपना आभार जताया इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, बॉबी खनूजा, मनोज राजपूत, पुरुषोत्तम देवांगन कामिनी देवांगन आलोक सोनी मनोरमा हनोतिया बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट अमेजॉन आदि आनलाइन कंपनियांें से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर छत्तीसगढ़ में पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये: अमर पारवानी
Next बस्तर संभाग से राजधानी लौटी राइड फ़ॉर पीस बुलेट रैली

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.