Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर संभाग से राजधानी लौटी राइड फ़ॉर पीस बुलेट रैली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग से राजधानी लौटी राइड फ़ॉर पीस बुलेट रैली

Abhinesh Pandey October 25, 2024

 

रैली संयोजक नितिन लॉरेंस ने जताया मुख्यमंत्री श्री साय का आभार, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

रायपुर। राजधानी रायपुर से 20 अक्टूबर को निकली राइड फ़ॉर पीस रैली 2024, 24 अक्टूबर को देर शाम बाइक रैली नारायणपुर से वापिस रायपुर पहुची। डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा 06 दिवसीय शांति संदेश यात्रा बस्तर संभाग के सातों जिलों में निकाली गई।बस्तर के अनेक स्थानों पर रैली में शामिल सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न सामाजिक बुराइयों से संबंधित जागरूकता का संदेश दिया गया । जिसमें स्थानीय शासन-प्रशासन का सहयोग राइड फ़ॉर पीस के सदस्यों को प्राप्त हुआ।बस्तर संभाग के लिए निकली राइड फ़ॉर पीस में राइडर्स तथा सपोर्ट टीम सहित करीब 100 से अधिक लोग शामिल रहे।
25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह नारायणपुर बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक किया गया। नशे को ना, जिंदगी को हां , स्लोगन के साथ संगीतमय प्रस्तुति रेव. शमशेर सैम्यूल के निर्देशन में किया गया जिसका समापन सामूहिक गान से हुआ जिसमें उपस्थित सभी नागरिकों ने एक स्वर में “हम होंगे कामयाब – हम होंगे कामयाब” गाया , साथ में स्वच्छता, पर्यावरण रक्षा, नशा उन्मूलन, एकता व शांति का संकल्प लिया। रैली के संयोजक नितिन लॉरेंस ने राइड फ़ॉर पीस में सहयोग के लिए बस्तर संभाग के समस्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया जिनके दिशा-निर्देश पर बस्तर संभाग के अधिकारियों के द्वारा रैली को सभी जगह सुरक्षा और सहयोग प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि सर्व धर्म, सर्व समाज के गणमान्य जनों के सहयोग व सहभागिता से रविवार 20 अक्तूबर को बुलेट रैली राजधानी रायपुर से शुरू होकर, कोंडागांव, जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर होते हुए 25 अक्टूबर की सुबह नारायणपुर से निकलकर फरसगांव, कांकेर होते वापिस रायपुर में आकर समाप्त हुई। रैली में हर उम्र वर्ग के प्रतिभागियों के साथ महिलाएं व युवतियां भी शामिल रही। बस्तर संभाग के अपनी इस यात्रा को अभूतपूर्व व अविस्मरणीय बताते हुए कुछ प्रतिभागियों ने कहा कि कुछ जगह के अलावा सभी जगह की सड़कें बढ़िया थी, बस्तर की हरियाली देखने लायक है। जिसका आनंद बाइक की यात्रा से ही लिया जा सकता है। कई स्थानों पर ठहर कर नजर भर कर देखते रहने का मन कर रहा था, सचमुच हमारा बस्तर बहुत सुन्दर है, यहां के लोग भी बहुत सहयोगी हैं, इसमें कोई दो मत नही है।

Post navigation

Previous दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी कर रहे सघन जनसंपर्क
Next कांग्रेस दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज भक्ति माता कर्मा वार्ड एवं डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड में लोगों के साथ जनसंपर्क किया

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.