Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट अमेजॉन आदि आनलाइन कंपनियांें से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर छत्तीसगढ़ में पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये: अमर पारवानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट अमेजॉन आदि आनलाइन कंपनियांें से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर छत्तीसगढ़ में पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये: अमर पारवानी

Abhinesh Pandey October 24, 2024

 

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन जिलाधीश डाॅ.गौरव कुमार सिंह रायपुर को सौंपा

रायपुर।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नाम का ज्ञापन जिलाधीश महोदय डाॅ. गौरव कुमार सिंह को सौंपा, जिसमें ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऑनलाईन शॉपिंग प्लेटफार्म से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन किया गया।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी जी ने आज जिलाधीश महोदय डाॅ. गौरव कुमार सिंह जी से मुलाकात कर उन्हें अमेजाॅन से मंगाये गये खतरनाक हथियार, बिल एवं अमेजाॅन पर बेचे जा रहे हथियारों की जानकारी देते हुए सूची सहित माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नाम का ज्ञापन सौंपकर पत्र के माध्यम से बताया कि प्रदेश में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है। जिसके कारण आमजन एवं व्यापारियों को डर के माहौल में रहना पड़ रहा है। प्राणघातक हथियारों की बिक्री पर छोटे दुकानदारों पर तो कार्यवाही होती है, परंतु आनलाइन बेचे जाने वाले प्रतिबंधित हथियारों के बड़े विके्रताओं जैसे-अमेजाॅन पर कार्यवाही नहीं होती।

ऑनलाइन शापिंग प्लेटफॉर्म अमेजाॅन द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ में खतरनाक हथियारों जैसे- चाकू, तलवार, टंगिया, फरसा आदि की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है तथा कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से इन हथियारों को खरीद सकता है।

श्री पारवानी ने आगे बताया कि सबूत के तौर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ने अपने कर्मचारियों के द्वारा तीन अलग-अलग प्रकार के चाकुओं (खतरनाक हथियार) का आर्डर किया गया जिसे निःसंकोच, बिना जांच पड़ताल किए अमेजॉन द्वारा चाकुओं (खतरनाक हथियारों) की डिलीवरी दी गई। जिसकी रसीद और मंगाये गये चाकू तथा अमेजाॅन पर उपलब्ध खतरनाक हथियारों की फोटो इस पत्र के साथ संलग्न है। जो यह दर्शाता है पूरे प्रदेश स्तर पर कितनी मात्रा में इन खतरनाक हथियारों की डिलीवरी की जा रही है। ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट द्वारा दी जा रही इस प्रकार की सेवाओं से अपराधिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा हैै।

श्री पारवानी ने मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया है कि ऐसे ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट अमेजॉन आदि आनलाइन कंपनियां जिसमें किसी भी प्रकार के हथियारों की बिक्री की जाती हो, पर पूर्णतः रूप से छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाया जाये।

इस अवसर पर चेम्बर सलाहकार सुरिन्दर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, उपाध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री-शोएब अंसारी एवं वासु माखीजा, अवनीत सिंह उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में : बृजमोहन
Next दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी कर रहे सघन जनसंपर्क

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.