Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आम आदमी पार्टी ने आज से निकाली ब्लॉक स्तरीय “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी ने आज से निकाली ब्लॉक स्तरीय “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा”

Abhinesh Pandey January 11, 2026

 

*प्रदेश के सभी 20363 गांव तक यात्रा का लक्ष्य-उत्तम जायसवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, आप*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।आम आदमी पार्टी ने आज 11 जनवरी 2026 से ब्लॉक स्तरीय “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” पूरे प्रदेश निकाली जा रही है। प्रदेश के सभी 33 जिलों के ब्लॉकों में यह यात्रा निकाली गयी जो कि प्रदेश के सभी गांव तक आने वाले समय में जायेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पिछले 2 महीनों के दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व प्रदेश के पदाधिकारियों व भिन्न भिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षो के साथ मैराथन बैठक लगतार हुई व प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के सहयोग से हम लोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के माध्यम से हर जिले में विधानसभा वार ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति युद्ध स्तर पर कर पाए है । पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक व सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी के मार्गदर्शन पर पार्टी के संगठनात्मक संरचना के अनुरूप पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है व इनके माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के 11664 ग्राम पंचायतों व 20363 गांव में हम इस यात्रा को निकालेंगे संसाधन सीमित है लेकिन हमारे पदाधिकारी इस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे है व इस यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ एक नए रूप में प्रदेश की जनता के सामने खड़ी नजर आएगी। प्रदेश में इस यात्रा की तैयारी को लेकर लोकसभा व जिला स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें संपन्न हो गयीं हैं। विधानसभा स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए रणनीतिक योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा सभी बैठकों में की गयी।

इन सभी बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन निर्माण व जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना एवं जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के सामने रखना है।यात्रा को देखते हुए नियुक्तियों में बिल्कुल भी देरी नही की जा रही है हर दिन नियुक्तिया प्रदेश में लोकसभा, विधानसभा, जिला सहित ब्लॉक स्तर में नई नियुक्तियां तत्काल हो रही है।

उन्होंने बताया कि आज 11 जनवरी से प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” निकाली जा रही है। जिसको अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है, इस यात्रा से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है इस दौरान ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर की रणनीति के अनुसार अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने, जनसंपर्क को मजबूत करने तथा यात्रा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया है। नये साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा, उत्साह एवं मजबूती प्राप्त होगी। आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों, पारदर्शिता, ईमानदार राजनीति एवं जनसेवा के अपने मूल सिद्धांतों के साथ जनता के बीच और अधिक सशक्त रूप से पहुंचेगी तथा आगामी चुनावों में एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

 

Post navigation

Previous ग्रीन आर्मी के महाराजबंध तालाब बचाओ अभियान का भव्य समापन
Next संगठित हिंदू समाज ही सक्षम भारत का निर्माण कर सकता है–अमोल जी गोरे

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.