Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी के महाराजबंध तालाब बचाओ अभियान का भव्य समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी के महाराजबंध तालाब बचाओ अभियान का भव्य समापन

Abhinesh Pandey January 11, 2026

 

32 दिनों का जल शुद्धिकरण अभियान, 74 ट्रक कचरा बाहर, वायु शुद्धिकरण हेतु 1008 अग्निहोत्र

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। ग्रीन आर्मी द्वारा संचालित महाराजबंध तालाब बचाओ एवं जल शुद्धिकरण अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह अभियान 11 दिसंबर से प्रारंभ होकर 11 जनवरी तक लगातार 32 दिनों तक चला, जिसमें तालाब की सफाई, संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए निरंतर श्रमदान किया गया। अभियान के दौरान कुल 74 ट्रक कचरा एवं मलबा महाराजबंध तालाब से बाहर निकाला गया, जिससे तालाब की स्वच्छता, जल प्रवाह और पर्यावरणीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

समापन अवसर पर वायु शुद्धिकरण हेतु 1008 लोगों द्वारा 1008 अग्निहोत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, भविष्य में तालाब की नियमित देखरेख और संरक्षण के उद्देश्य से 25 सदस्यों की महाराजबंध संरक्षण समिति का गठन भी किया गया।

इस अवसर पर माननीय सुनील सोनी जी, विधायक (रायपुर दक्षिण) तथा पूज्य महंत राम सुंदर दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माधव सेवा आश्रम, भोपाल से नलिनी दीदी, डॉ. पोद्दार सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ग्रीन आर्मी द्वारा बताया गया कि इस अभियान की रूपरेखा दो माह पूर्व तैयार की गई थी तथा संबंधित अधिकारियों एवं जन-प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर तालाब सफाई हेतु निवेदन किया गया था। अपेक्षित कार्रवाई न होने की स्थिति में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्वयं श्रमदान कर सफाई कार्य प्रारंभ किया गया, जो आगे चलकर एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा भी कुछ दिनों तक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके अंतर्गत जेसीबी मशीन एवं श्रमिक उपलब्ध कराए गए, जिससे मलबा हटाने के कार्य में सहायता मिली। ग्रीन आर्मी ने नगर निगम के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सफाई अभियान के दौरान महाराजबंध तालाब से 25 से अधिक धार्मिक झांकियों के अवशेष, घाटों पर वर्षों से जमी गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक तथा अन्य ठोस अपशिष्ट हटाए गए। घाटों की विशेष सफाई कर उन्हें पुनः उपयोग योग्य स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अभियान में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ी।

अभियान के समापन के अवसर पर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रीन आर्मी द्वारा अभियान की उपलब्धियां, अनुभव और आगामी कार्ययोजना पत्रकारों के समक्ष विस्तार से रखी गई।

ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि

“महाराजबंध तालाब बचाओ अभियान यह संदेश देता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। 32 दिनों तक चला यह अभियान नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और छात्रों की सहभागिता का जीवंत उदाहरण है। हमारा उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि तालाबों के दीर्घकालीन संरक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था तैयार करना है।”

ग्रीन आर्मी के प्रोग्राम डायरेक्टर शशिकांत यदु ने कहा कि

“समाज, संस्था और प्रशासन के समन्वय से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं। महाराजबंध तालाब को स्वच्छ और संरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। नवगठित महाराजबंध संरक्षण समिति के माध्यम से तालाब की नियमित निगरानी और संरक्षण कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”

अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए ग्रीन आर्मी ने मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Post navigation

Previous राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
Next आम आदमी पार्टी ने आज से निकाली ब्लॉक स्तरीय “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा”

Related Stories

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल

You may have missed

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026
बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  

September 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.