Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संगठित हिंदू समाज ही सक्षम भारत का निर्माण कर सकता है–अमोल जी गोरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठित हिंदू समाज ही सक्षम भारत का निर्माण कर सकता है–अमोल जी गोरे

Abhinesh Pandey January 11, 2026

माधव नगर जोरापारा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

हिंदू जागरण समिति माधव नगर जोरापारा बस्ती द्वारा दिनांक 11 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे आर.डी.ए. बिल्डिंग शारदा चौक में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में हो रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम में संघ के सह कार्यवाह रायपुर महानगर श्री अमोल जी गोरे, महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा संत सुश्री सौम्य दीदी, मां भानेश्वरी परिक्षेत्र साहू समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती तारकेश्वरी साहू जी मंचासीन रही। उद्बोधन के पूर्व किरण स्कूल के छात्र व छात्राओं एवं बस्ती के बच्चों ने धार्मिक गीतों पर पर सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुति पश्चात मंच पर विराजमान मां भारती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा किया गया। हिंदू जागरण समिति जोरापारा बस्ती के सदस्यों ने हिंदी सम्मलेन में पधारे सभी अतिथियों को मंचासिन कर सभी का स्वागत किया। सम्मेलन स्थल पर महापुरुषों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

सह कार्यवाह रायपुर महानगर श्री अमोल जी गोरे ने अपने संबोधन में कहा कि एक संगठित हिंदू समाज ही समर्थ और सक्षम भारत का निर्माण कर सकता है। उन्होंने देश के गौरवशाली सांस्कृतिक मूल्यों को सहेज कर रखने को प्रत्येक समाजजन का दायित्व बताया। श्री अमोल गोरे जी ने यह भी कहा कि प्रकृति की पूजा करने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू समाज का अभिन्न अंग है। श्री गोरे जी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में कुछ तत्वों द्वारा हिंदू समाज को जातिगत भिन्नता के आधार पर दुष्प्रचार और षड्यंत्र के माध्यम से विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू समाजजनों से जातिगत भेद त्यागकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुओं की एकता से ही देश ही नहीं, बल्कि विश्व में भी शांति संभव है। जब-जब हिंदुत्व कमजोर हुआ, तब-तब अनेक समस्याएं सामने आईं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों के राष्ट्रहित और सेवा कार्यों पर भी प्रकाश डाला, जो हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए समर्पित है।

महिला वक्ता मां भानेश्वरी परिक्षेत्र साहू समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती तारकेश्वरी साहू जी कुटुंब व्यवस्था, सांस्कृतिक परंपराओं के पालन और तीर्थ दर्शन के महत्व पर विस्तार से बात की।

महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा संत सुश्री सौम्य दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को एक जुट एवं संगठित रखने के लिए हिंदुओं को एक होना होगा। आज के वर्तमान परिवेश में बहुत लोग हिंदू धर्म को मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है रंग भेद जाती धर्म के आधार पर हिंदुओं को बाटने का प्रयास किया जा रहा है। जिनसे लड़ने एवं अपने आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए हिंदुओं की एक जुटता अत्यंत आवश्यक है।

संबोधन पश्चात श्री शंकर हनुमान मंदिर समिति की महिलाओं द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। आयोजन समिति द्वारा माधव नगर जोरापारा बस्ती के धार्मिक,सामाजिक,सेवानिवृत्त, समाज सेवकों का सम्मान भी आयोजन समिति द्वारा किया गया जिसमें किरण स्कूल की संचालिका श्रीमती किरण साहूजी,श्रीमती पूनम शुक्ला जी,पंजाबी सनातन सभा महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया टावरे जी, धर्म प्रचारक श्री अरुण चंसोरिया जी, शा.सेवा निवृत्त श्री दीपक रंजन बोस जी, पत्रकार बी. लक्ष्मण नायडू जी,आजाद सोशल क्लब प्रमुख राजेंद्र कोल्हारकार जी,श्रीमती कुसुम यादव जी,शंकर हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री तरुण चंसोरिया जी विशेष रूप से उपस्थित थे । आज के विशाल हिन्दू सम्मेलन में मंच का संचालन श्री राजेश पांडे द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में हिंदू जागरण समिति सदस्यों में विशेष रूप से पार्षद श्री अवतार सिंह बागल,संदीप जंघेल, पुखराज चाकोले,भूषण टावरे ,सुरेश कुंबलकर,नरेंद्र चंदेल,ललित विश्वकर्मा,देव पाटले,आदित्य ठाकुर,मयंक साहू,आदित्य ठाकुर,विजय सोनी,प्रणीत जैन,पूर्व पार्षद श्रीमती भारती बागल,गीता रेड्डी,पूनम सोनी,प्रियंका साहू, नीलू तलमेल,ममता साहू उपस्थित थी। कार्यक्रम के समापन के बाद समरसता भोज का आयोजन भी किया गया था।

 

प्रणीत जैन

मीडिया प्रभारी

हिंदू जागरण समिति माधव नगर जोरापारा बस्ती

 

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी ने आज से निकाली ब्लॉक स्तरीय “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा”
Next शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.