Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 117 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे
  • छत्तीसगढ़

117 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

Abhinesh Pandey March 11, 2022

 

00 बिलासपुर विधायक के सवाल पर मंत्री अनिला भेडिय़ा ने सदन में दिया जवाब
रायपुर। शुक्रवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय ने विधानसभा सत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने विभागीय मंत्री अनिला भेडिय़ा से आंगनबाड़ी केंद्र और बिलासपुर जिले में विभागों को आवंटित राशियों के व्यय एवं योजनाओं के संदर्भ में प्रश्न किया। उन्होंने पूछा कि बिलासपुर जिले में कितने आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित हैं, दिनांक 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक कितने नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए राशि आवंटित की गई, एवं कितने नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए गए हैं। विभाग के द्वारा जिला बिलासपुर में कौन-कौन सी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने बताया कि बिलासपुर जिले में 449 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित है। दिनांक 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक 117 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 732.9 लाख रुपए आवंटित की गई एवं 111 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए गए हैं। एवं उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 31 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग
बिलासपुर जिला अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 31 योजनाएं संचालित की जा रही है जो निम्नानुसार है – पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री अमृत दूध योजना, महतारी जतन योजना, किशोरी बालिका पोषण आहार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महिला जागृति शिविर, दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम, आईसीडीएस, नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवा बिहान (घरेलू हिंसा) योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान पौष्टिक लड्डू, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान गरम भोजन शिशुवती हेतु, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ, पोषण अभियान योजना, आईसीपीएस (बजट), आईसीपीएस (बैंक खाता) बाल संप्रेक्षण गृह (प्लेस ऑफ सेफ्टी) विशेष ग्रह, बालगृह बालिका, सखी वन स्टॉप सेंटर, स्वाधार गृह, उज्जवला गृह, झूला घर, अनैतिक व्यापार, वेइंग स्कैल मशीन सुधार मरम्मत, दहेज प्रतिषेध, आंगनबाड़ी प्राचार्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण अनुदान पेंड्रा रोड, महिलाओं का कार्यस्थल लैंगिक उत्पीडऩ, 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को गणवेश, न्यूट्रीशन सर्विलेंस, फुलवारी केंद्रों का संचालन योजना संचालित की जा रही है।
समाज कल्याण विभाग
1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक की अवधि में बिलासपुर जिले में समाज कल्याण विभाग ने 499184 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है जो निम्नानुसार है।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन धारी हितग्राही को आर्थिक सहायता प्रदाय लाभान्वित हितग्राही 480882, सामथ्र्य विकास योजना लाभान्वित हितग्राही 1100, सामथ्र्य विकास सम्मेलन दिव्यांग शिविर आयोजन हेतु लाभान्वित हितग्राही 11669, अनुसूचित जनजाति उपयोजना दिव्यांगों तथा अंगों की सहायता लाभान्वित हितग्राही 337, अनुसूचित जाति उपयोजना कृत्रिम अंग सहायक उप अन्य अनुदान लाभान्वित हितग्राही, 592, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना लाभान्वित हितग्राही 165, दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना लाभान्वित हितग्राही 4364, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना लाभांवित हितग्राही 40, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना लाभांवित हितग्राही 35 कुल 499184 हितग्राहियों को विभागीय योजना से लाभान्वित किया गया है।

 

Post navigation

Previous महात्मा गांधी के ग्रामोदय एवं सामाजिक न्याय और आमजन की समृद्धि का बजट – रेखचंद जैन
Next रेडी टू ईट का मामला गरमाया,हंगामा कर रहे भाजपा विधायक निलंबित

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.