Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • महात्मा गांधी के ग्रामोदय एवं सामाजिक न्याय और आमजन की समृद्धि का बजट – रेखचंद जैन
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी के ग्रामोदय एवं सामाजिक न्याय और आमजन की समृद्धि का बजट – रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey March 10, 2022

 

*महात्मा गांधी जी के ग्रामोदय की सोच को प्रर्दशित करता बजट*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने पर प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी का माहौल*

रायपुर । बजट का स्वागत करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग )रेखचंद जैन ने कहा है कि समावेशी विकास और सामाजिक न्याय ही कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है. बजट में सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि महिलाओं की समृद्धि, सुराजी ग्राम योजना, युवाओं के लिए रोजगार मिशन, कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के साथ ही उद्योग और सेवा के क्षेत्रों पर भी बराबर फोकस है. भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए देश की इकलौती योजना की राशि 6000 से बढ़ाकर 7000 रुपए प्रति वर्ष किया जाना और उसमें पौनी-पसारी, पुजारी, बैगा-गुनिया, मांझी, बाजा बोहैया जैसे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े वर्ग को को भी शामिल करना समावेशी विकास और सामाजिक न्याय का उदाहरण है ।

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली करके भूपेश बघेल सरकार ने प्रमाणित किया है कि सरकारी योजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य के कर्मचारियों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है. सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के लिए नए आवास निर्माण के साथ ही बजट में नए पदों का सृजन भी किया गया है. पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में 50 से 70 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है. विधायक निधि दो करोड़ से बढ़ाकर सीधे चार करोड़, रोजगार मिशन के लिए दो हजार करोड़ का प्रावधान शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि के साथ ही कौशल विकास में नवाचार का संकल्प इस बजट में प्रमाणित है।

*उन्होंने कहा कि महिलाओं के समृद्धि, सुरक्षा, विकास और स्वावलंबन के अवसरों के लिए भी इस बजट में प्रावधान है. सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, नए स्कूल कॉलेज खोलने, अतिरिक्त भवन की व्यवस्था, समाज कल्याण के मदों में बजट का पर्याप्त प्रावधान कुल मिलाकर भूपेश बघेल सरकार के चौथे बजट में जन अपेक्षाओं को पूरा किया है ।

*उन्होंने आज पेश बजट में महात्मा गांधी जी के ग्रामोदय की सोच को ध्यान रखते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति के उत्थान वाले बजट को पेश करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया ।

 

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा में मिली करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Next 117 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

Related Stories

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

You may have missed

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.