Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्कूली ऑटो वाहनों पर यातायात पुलिस की विशेष अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्कूली ऑटो वाहनों पर यातायात पुलिस की विशेष अभियान

Abhinesh Pandey April 21, 2023

 

*छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहनों पर यातायात पुलिस की विशेष अभियान*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*बिना लाइसेंस एवं अधूरे दस्तावेज के संचालित होने वाले 67 स्कूली ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कटा चालान*

रायपुर 21 अप्रैल 2023। स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर से प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ई* के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो का चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस संबंध में *उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह* द्वारा बताया गया कि *शहर में संचालित होने वाले स्कूली ऑटो वाहनों में छात्र छात्राओं के संपूर्ण सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हमारे पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर जाँच कर रहे कि स्कूली ऑटो में पर्याप्त सुरक्षा के उपाय है या नहीं? क्षमता से अधिक छात्र-छात्राएं तो परिवहन नहीं कर रहे हैं? वाहन का परिवहन विभाग से फिटनेस जाँच में पास है या नहीं? वाहन के संपूर्ण दस्तावेज सही है कि नहीं?, वाहन चालक के पास वैद्य लाइसेंस है अथवा नहीं?* ।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा सुरक्षा के उपाय नहीं होने वाले एवं वाहनों के दस्तावेज सही नहीं पाए जाने की स्थिति में मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

बता दे कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्कूली ऑटो वाहन का सप्राइज चेकिंग किया जाता है जिसके तहत सुरक्षा उपकरणों मे खामी पाए जाने पर, तथा वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर अथवा बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जाने पर कार्यवाही की जाती है इसी क्रम में *आज दिनांक 21 अप्रैल 2023 से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूली ऑटो वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान कारवाही चलाया जा रहा है जिसके तहत आज प्रथम दिवस 150 से अधिक स्कूली ऑटो वाहनों का चेकिंग किया गया जिसमें 67 वाहनों में खामी पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।* यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*पालकों से अपील* यातायात पुलिस रायपुर समस्त पालको से अपील करता है कि अपने बच्चों को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहन चालक के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी रखें। केवल मोबाइल नंबर लेकर ही चुप ना बैठे अपनी जिम्मेदारी समझे:-

🚦वाहन में किसी प्रकार के मैकेनिकल गड़बड़ी पाए जाने पर टोका टाकी करें !

🚦 वाहन चालक किसी भी प्रकार के नशे का आदि तो नहीं है यदि ऐसा है तो तुरंत ऑटो चेंज करें।

🚦वाहन चालक का व्यवहार बच्चों के प्रति कैसा है अपने बच्चों से भी वाहन चालक के व्यवहार के बारे में पूछ परख करते रहें।

🚦विशेषकर समय का ध्यान रखें, 10 मिनट पहले चलें, लेट लतीफी न हो अन्यथा वाहन चालक टाइम मैनेज करने के लिए लापारवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाएगा, जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Tags: यातायात पुलिस रायपुर पुलिस

Post navigation

Previous रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को 100+ रोबोटिक सर्जरीज करने की गौरवशाली उपलब्धि मिली
Next संजय शुक्ला रेरा के नए अध्यक्ष नियुक्त

Related Stories

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

You may have missed

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’

August 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.