रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा प्रधान मुख्य वन संरक्षण छत्तीसगढ़ श्री संजय शुक्ला को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण(रेरा) नियुक्त किया है। उक्त आदेश आवास व पर्यावरण विभाग के संयुक्त सचिव जितेन्द्र कुमार शुक्ला के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इससे पूर्व यह पद विवेक ढांढ संभाल रहे थे।
