Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शोध पद्धत्ति और शोध नैतिकता पर मैट्स में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शोध पद्धत्ति और शोध नैतिकता पर मैट्स में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न

Abhinesh Pandey August 1, 2022

 

मनोविज्ञान और अंग्रेजी विभाग का संयुक्त आयोजन

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला के अंतर्गत संचालित मनोविज्ञान विभाग एवं अंग्रेजी विभाग द्वारा शोध पद्धत्ति एवं शोध नैतिकता पर संयुक्त रूप से सात दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (संकाय विकास कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम का उद्देश्य संकाय सदस्यों की शोध क्षमता का विकास करना था।

फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा संकाय सदस्यों को अच्छा शोध पत्र लिखना, रिसर्च प्रोजेक्ट का निर्माण, शोध पत्रों की संगोष्ठियों में प्रस्तुति, प्लेगरिज्म आदि का प्रशिक्षण दिया गया। अनुसंधान पद्धत्ति और अनुसंधान नैतिकता पर भी सत्र का आयोजन किया गया। फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ 25 जुलाई को किया गया। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगरिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगरिया, कुलपति प्रो. के. पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा, अंग्रेजी विभाग के प्रमुख श्री सौरभ शुक्ला और मनोविज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. शाइस्ता अंसारी सहित यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, राज्य के विभिन्न कालेजों के लगभग 200 संकाय सदस्य व शोधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री दर्शिका चौधरी ने किया। अन्य संकाय सदस्यों में डॉ. रंजना दास सरखेल, डॉ अंशु श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. यंजना और श्रीमती चित्रा पांडे उपस्थित थीं।

फेकल्टी डेलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत प्रथम सत्र में डॉ. दिव्या शर्मा द्वारा अनुसंधान की मूल बातों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने अनुप्रयुक्त अनुसंधान के सिद्धांतों, शोध विषय का चयन, शोध के प्रकार, कार्यप्रणाली और शोध के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर डॉ. प्रोमिला सिंह ने अनुसंधान नैतिकता और अनुसंधान पर इसके परिणामों पर चर्चा की। डॉ राजीव चौधरी ने शोध लेखन की मूल बातों सहित प्रभावी लेखन से संबंधित पहलुओं को शामिल करने और शोध पत्र लेखन के गुर बताए। डॉ. सुपर्णा सेन गुप्ता ने शोध में साहित्यिक चोरी और शोध की नैतिकता पर चर्चा की। डॉ. ज्ञानेश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को अनुसंधान में कंप्यूटर अनुप्रयोगों से परिचित कराया। कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. मधु कामरा ने विभिन्न लेखन शैलियों की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के समपान अवसर पर डॉ. रंजना दास सरखेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शाईस्ता अंसारी ने दी।

Post navigation

Previous ‘सहयोग’ के नाम से अब जाना जाएगा रेलवे स्टेशनों पर स्थित पूछताछ काउंटर
Next मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टर की बैठक लेकर प्रदेश में वर्षा की स्थिति की समीक्षा की

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.