Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टर की बैठक लेकर प्रदेश में वर्षा की स्थिति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टर की बैठक लेकर प्रदेश में वर्षा की स्थिति की समीक्षा की

Abhinesh Pandey August 1, 2022

ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का जायजा लेकर राहत कार्य शुरू करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

रायपुर, 01 अगस्त 2022

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश के संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए। मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टरों को भी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का जायजा लेकर राहत कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सभी जिलों की तहसीलो में वर्षा की स्थिति, जलाशयों में जल भराव की स्थिति एवं फसलों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्तों ने बताया कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत सभी जलाशयों में जल भराव की स्थिति पर्याप्त है।

प्रदेश में वर्षा की स्थिति की समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का ने बताया कि प्रदेश की आठ तहसीलो में 40 प्रतिशत औसत वर्षा हुई है। इनमें सरगुजा जिले का लुण्ड्रा, दरिमा और बतौली है। सूरजपुर जिले की प्रतापपुर और बिहारपुर है। इसी तरह से बलरामपुर जिले की शंकरगढ़, रामानुजगंज और राजपुर तहसील में अब तक 40 प्रतिशत औसत वर्षा हुई है। मुख्य सचिव ने कम वर्षा वाली तहसीलो में तत्काल फसलों के नजरी आंकलन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी को किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल उत्पादन की स्थिति का जायजा ले। साथ ही जहां पर अधिक वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है वहां पर शीघ्र ही दूसरी फसलों की बुआई करने के लिए किसान को खाद, बीज और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्य सचिव ने प्रभावित गांवों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ कराने और अल्प वर्षा वाली तहसीलो में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टरों को हर घर झंडा अभियान के तहत जिला मुख्यालय के सुविधाजनक स्थानों से लोगों को झंडा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं के लिए जिला स्तर पर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती अभियान यथाशीघ्र प्रारंभ करने कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम में निर्धारित अवधि के भीतर चावल जमा करने जरूरी कदम उठाए जाए। बैठक में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं एवं बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराए जाने की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., कृषि विभाग के संचालक श्री अयाज तम्बोली सहित सभी संभागायुक्त, कलेक्टर सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Post navigation

Previous शोध पद्धत्ति और शोध नैतिकता पर मैट्स में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न
Next कल शाम तक मिल सकेगा पानी, टैंकर के लिए फोन नंबर जारी…

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.