Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी युद्ध स्तर पर, 31 जनवरी 2023 तक 62 दिन होगी धान खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी युद्ध स्तर पर, 31 जनवरी 2023 तक 62 दिन होगी धान खरीदी

Abhinesh Pandey October 13, 2022

 

*भूपेश सरकार में किसानों की समृद्धि और जनसुविधा ही पहली प्राथमिकता है*

 

*नीति और नियत का फ़र्क साफ़ है, अधिक धान, अधिक किसान, अधिक दाम, 28000 करोड़ से अधिक की राशि आएगी किसानों के खातों में*

रायपुर 13 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती रमन सरकार की तुलना में वर्तमान भूपेश बघेल सरकार द्वारा लगातार प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। अधिक धान, अधिक किसान और अधिक दाम पर धान खरीदी की जा रही है। वर्तमान खरीफ सीजन के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से होनी है जिसके लिए तमाम तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। बारदानों की समुचित की उपलब्धता, कांटा-बाट का नापतोल विभाग से सत्यापन, खरीदी फड़ और चबूतरो की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नए किसानो का पंजीयन 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा सकता है। विदित हो कि पूर्व में पंजीकृत किसानों को पुनः पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान खरीफ सीजन में 31 जनवरी 2023 तक किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 62 दिन का समय मिलेगा। विगत वर्ष लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई थी और इस वर्ष लगभग 26 लाख पंजीकृत किसानों से 1 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। रमन सरकार के 15 साल में औसत धान खरीदी लगभग 50 लाख मैट्रिक टन था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के रमन सरकार के दौरान लगभग 12 लाख किसान पंजिकृत थे, 2018 में बढ़कर 16 लाख हुई, अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 26 लाख अनुमानित है। यही नहीं छत्तीसगढ़ में 2018 की तुलना में लगभग 5 लाख हेक्टेयर से अधिक धान की खेती का रकबा बढ़ा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना को मिलाकर 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल धान का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के किसानों को प्राप्त होगा जो पूरे देश में और कहीं भी नहीं है। भूपेश बघेल सरकार ने कर्जमाफी, सिंचाई कर माफ़ी, कृषि पंपों को निः शुल्क और रियायती दर पर कनेक्शन देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों को फसल का सही दाम भी मिल रहा है। खरीफ़ सीजन की धान खरीदी में छत्तीसगढ़ के किसानों से लगभग 28 हज़ार करोड़ के धान खरीदी का अनुमान है।

 

Post navigation

Previous देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य- मंत्री डॉ. डहरिया
Next संभागायुक्त श्री कावरे के औचक निरीक्षण से मचा कार्यालयों में हड़कंप

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.