Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संभागायुक्त श्री कावरे के औचक निरीक्षण से मचा कार्यालयों में हड़कंप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभागायुक्त श्री कावरे के औचक निरीक्षण से मचा कार्यालयों में हड़कंप

Abhinesh Pandey October 13, 2022

अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी गाज, तत्काल कार्यवाही कर रोका गया एक दिन का वेतन

दुर्ग 13 अक्टूबर 2022

जिले के कार्यालयों में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दुर्ग संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने अचानक दबिश दी, श्री कावरे कार्यालय खुलने के समय सुबह ही वाणिज्य कर विभाग दुर्ग के दफ्तर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित थे, सर्किल 1 कार्यालय में 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, एवं सर्किल 2 में कुल 22 एवं सर्किल 3 में 8 कर्मचारी एवं सर्किल 4 में 18 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आधे दिवस का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की गई। संभागायुक्त ने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए।

कार्यालयीन समय का रखे पूरा ध्यान- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान 06 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिस पर श्री कावरे ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए, सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।श्री कावरे ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभागीय सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया।

आरटीओ कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों में मची अफरा तफरी- संभागायुक्त श्री कावरे जैसे ही परिवहन कार्यालय दुर्ग निरीक्षण के लिए पहुंचे उस समय उपस्थित कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई एवं अधिकारी सहित कर्माचारी सकते में आ गए, कार्यालय में 04 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन पर तत्काल कार्यवाही की गई। संभागायुक्त ने सभी टेबल पर नाम प्लेट रखने के साथ ही लायसेंस बनाने हेतु निर्धारित काउंटर में कार्यरत कर्मचारियों के भी नेम प्लेट भी आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए। कार्यालय में अव्यवस्थित रूप से रखे हुए नस्तियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए साथ ही कार्यालय में नियमित साफ सफाई रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी युद्ध स्तर पर, 31 जनवरी 2023 तक 62 दिन होगी धान खरीदी
Next ग्लोबल ट्राइबल कॉन्क्लेव 2022 में शामिल हुई राज्यपाल

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.