Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य- मंत्री डॉ. डहरिया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य- मंत्री डॉ. डहरिया

Abhinesh Pandey October 13, 2022

रायपुर।

नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में धान की सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों को मिल रही है। डॉ. डहरिया रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग की विभिन्न प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में हाल ही में मनोनित हुए समितियों के अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. डहरिया ने सभी अध्यक्षों को उनके समिति अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अध्यक्षों से किसानों के हित में काम करने का आग्रह किया। डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी सहकारी समिति (सोसायटी) के माध्यम से किसानों से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्रदेश सरकार ने 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था जिस के विरूद्ध करीब 24 लाख 06 हजार पंजीकृत किसानों से 98 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा गया। उन्होंने कहा कि इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है तथा पंजीकृत किसानों की संख्या लगभग 25 लाख से ऊपर होने का अनुमान है। धान खरीदी हेतु किसानों का 31 अक्टूबर तक पंजीयन करने का समय निर्धारित किया गया है। डॉ. डहरिया ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ मात्र एक ऐसा राज्य है जहां किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को समर्थन मूल्य और कृषि आदान सहायता मिलने से खेती के प्रति किसानों का लगाव बढ़ा है। साथ ही किसानों को उनके उपज का अधिक दाम मिलने से साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिली है। प्रदेश सरकार के द्वारा सोसायटियों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी का बेहतर संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर मौजूद सहकारी समितियों के मनोनीत सदस्यों ने मंत्री डॉ. डहरिया का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में  ‘‘ वाईपीवी साधना के साथ मानसिक स्वास्थ्य” पर अतिथि सत्र का आयोजन     
Next छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी युद्ध स्तर पर, 31 जनवरी 2023 तक 62 दिन होगी धान खरीदी

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.