Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हिमाचल की मणिकर्ण घाटी में बादल फटा, 6 लोग बहे, बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन
  • Feature
  • राष्ट्रीय

हिमाचल की मणिकर्ण घाटी में बादल फटा, 6 लोग बहे, बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन

Abhinesh Pandey July 6, 2022

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रौद्र दिखा दिया। यहां देर रात से लेकर सुबह तक तेज बारिश हुई है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में बादल फटने की घटना के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है और मणिकर्ण घाटी में ही एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के कारण तेज बहाव के कारण 6 लोग लापता हैं। कुल्लू के ADM प्रशन सरकाई ने बादल फटने की पुष्टि की है। इसके अलावा उत्तराखंड के सिरोबगड़ के पास भी भारी बारिश के बाद लगातार गिर रहे मलबे के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग अवरूद्ध है। इस कारण से सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं और कई स्थान पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में बादल फटा है और यहां चार लोगों के बहने की सूचना है। यहां कुछ घर भी पानी भर गया है और गांव की ओर जाने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत व बचाव के लिए टीम चोज गांव में पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं लापता लोगों की भी तलाश की जा रही है।

कुल्लू प्रशासन को जैसी ही बादल फटने की जानकारी मिली, पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। गुरुवार रात से ही कुल्लू में भारी बारिश हो रही है। यहां कसोल के पास सड़क पर मलबा भी आ गया है और इस कारण से राहत व बचाव कार्य में परेशानी भी हो रही है।

मलाणा में बांध स्थल को भारी नुकसान इसके अलावा कुल्लू के मलाणा में बांध स्थल को भारी क्षति पहुंची है। आपको बता दें कि हिमाचल में मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहले हफ्ते में अभी तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तेज बारिश व भूस्खलन के कारण बीते 7 दिन में प्रदेश में कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।

कुल्लू के चोज गांव में बादल फटने के कारण पार्वती नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और पूरी पार्वती घाटी में भय का माहौल है। पार्वती नदी के तट पर बसे पर्यटकों के लिए जो शिविर बनाया गया था, वह भी बह गया है। पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहा गया है। मणिकर्ण घाटी में ज्यादातर सड़कें बंद कर दी गई हैं और जगह-जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण एनएच-5 सुबह से ही बंद है और राजमार्ग पर कई स्थान पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।

Post navigation

Previous घरेलू एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
Next खाद विक्रय में मिली अनियमितता, 6 दुकानें सील, 7 को जारी नोटिस

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.