*शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरण कर महाअष्टमी पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी*
*विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की*
रायपुर।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के धरमपूरा दो नंबर, धरमपूरा तीन नंबर ,बंगीय समाज,मैत्री संघ समेत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंच विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं श्रद्धालुओं को महाअष्टमी पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ समेत बस्तर के कुशल मंगल सुख शांति समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आदि शक्ति देवी दुर्गा के महापर्व शारदीय नवरात्र का माता के भक्तों के लिए विशेष महत्व है पूरे भारतवर्ष में अलग अलग स्वरूप में माता की पूजा की जाती है आज महाअष्टमी पूजा के अवसर पर मातारानी से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि एवं कुशल मंगल की कामना करते हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग पार्षद सूर्या पाणी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल वरिष्ठ नेता विक्की निषाद उपस्थित रहे।
