Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मूक-बधिर बच्चों के गरबा ने जमाया रंग, आईपीएस आरिफ शेख भी बच्चों के साथ थिरके 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मूक-बधिर बच्चों के गरबा ने जमाया रंग, आईपीएस आरिफ शेख भी बच्चों के साथ थिरके 

Abhinesh Pandey October 3, 2022

 

00 दिव्यांग बच्चों के साथ किए गरबे की सुखद अनुभूति ही कुछ और है-प्रमोद

00 दिव्यांग पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय गरबा उतसव का आयोजन

रायपुर। वे बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते फिर भी उन्होंने इशारों (साइन लैंग्वेज) को देखकर गरबा नृत्य का ऐसा नजारा पेश किया कि देखने वाले भौंचक्क रह गए। नवरात्रि के अवसर पर दिव्यांग पब्लिक स्कूल सेक्टर वन बजाज कालोनी, राजेन्द्र नगर के खेल मैदान में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर, ग्रेटर तथा इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर, ग्रेटर के सहयोग से दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा दो दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण स्कूल के मूक-बधिर बच्चों का गरबा नृत्य था। बच्चों ने जिस उत्साह से गरबा की विभिन्न शैली व मूवमेंट को पेश किया उससे यह तो साबित हो गया कि भले ही ईश्वर ने इन्हें श्रवण व वाक शक्ति नहीं दी है लेकिन दिमाग के खजाने को पूरा भर दिया है। स्कूल मैदान में मां दुर्गा की स्थापना की गई। मासूम बच्चों ने मां दुर्गा के चारों ओर घेरा बनाकर गरबा पोषक में जब गरबा किया तो आईपीएस आरिफ शेख भी अपने आपको रोक नहीं पाए और बच्चों के साथ उन्होंने भी गरबा किया। इस दृश्य को देखकर लोग प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों का उत्साहवर्धन करने रोटरी व इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी व सदस्य तथा अर्पण कल्याण समिति के पदाधिकारियों व स्कूल के स्टाफ ने गरबा में भाग लेकर नृत्यकला की प्रस्तुति दी। इन बच्चों को गरबा पोषक इनरव्हील क्लब ने उपलब्ध कराया था।

गरबा उत्सव के समापन समारोह में आईपीएस आरीफ शेख, समाजसेवी व मंगल भवन के स्वप्नदृष्टा सीताराम अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, ग्रीन आर्मी व सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ दुबे, रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, सचिव राहुल जाधव, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साक्षी जैन, सचिव पूजा जैन व बतौर अतिथि मौजूद थे। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि मूक बधिर बच्चों के बारे में कुछ कहने व सुनने से पहले एक बार दिव्यांग पब्लिक स्कूल के इन बच्चों से आकर मिलें इनकी प्रतिभा व हूनर देखकर आप खुद अपना तजुर्बा परख लेंगे। देवी मां शक्ति के आरधना पर्व पर मैं इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना मां दुर्गा से करता हू्ं। गरबा तो पूरे शहर में हो रहा है पर इन बच्चों के साथ किए गरबे की सुखद अनुभूति ही कुछ और है।

सीताराम अग्रवाल ने कहा कि सेवा धन से ही नहीं तन-मन से भी की जा सकती है। समापन समारोह में उपस्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह ने गरबा नृत्य के डायरेक्टर डांस इंडिया डांस फेम प्रशांत सोनी, स्कूल की शिक्षिकाएं व नृत्य प्रशिक्षक मोनिका गुप्ता, रेखा सिन्हा, शहाना अवस्थी सहित स्कूल के प्राचार्य कमलेश कुमार शुक्ला का सम्मान किया।

पहले दिन गरबा उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेविका सुनीता लोढ़ा थीं। उन्होंने मां दुर्गा की आरती कर उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन मूक-बधिर बच्चों के पास आकर और इनकी सेवा करने से अपूर्व शांति मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए जितना किया जाए कम ही है। हमारा क्लब इनके साथ खड़ा है। विशेष अतिथि इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साक्षी जैन ने कहा कि इन बच्चों में ईश्वर की छवि नजर आती है। सचिव पूजा जैन ने कहा कि मूक-बधिर बच्चों के साथ हम सदा खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि शक्ति की भक्ति के साथ ही इन बच्चों की सेवा ही असली सेवा है। कार्यक्रम में रोटेरियन मनीष अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, रंजन नत्थानी, सुशील बड़वानी, के.पाणिग्रही, नवीन गोयल, राकी छावनी, रविकांत यादव, ऋषि गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल एवं अष्टविनायक बिल्डर्स के विक्की लोहाणा बतौर अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर गरबा में शानदार प्रदर्शन के लिए छात्र नोहर व पिंकेश्वर को पुरस्कृत किया गया। गरबा उत्सव में समिति के मृत्युंजय शुक्ला, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. रूचिरा पांडेय, डॉ. देव मिश्रा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, शिक्षक कमलेश कुमार, विशाल सूरज, अमन चतुर्वेदी, आनंद प्रजापति मौजूद थे। स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा छाबड़ा ने किया।

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महाअष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न पंडालों में पूजा अर्चना की
Next गृहमंत्री साहू की टिप्पणी से नाराज राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र…

Related Stories

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

You may have missed

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.