Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

Abhinesh Pandey June 22, 2026

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “Research Trends in Physical Education, Sports Science and Yoga” का शुभारंभ 22 जून 2026 को माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ संपन्न हुआ।

इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देशभर से शिक्षाविदों, शोधार्थियों, खेल वैज्ञानिकों एवं योग विशेषज्ञों ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान एवं योग के क्षेत्र में उभरती शोध प्रवृत्तियों, नवाचारों तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोणों पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने खेल एवं योग के मानव स्वास्थ्य, प्रदर्शन क्षमता तथा समग्र विकास पर पड़ने वाले प्रभावों को वैज्ञानिक आधारों के साथ प्रस्तुत किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव एवं कुलसचिव श्री गोकुला नंदा पंडा  ने विभाग द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं शोधपरक प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को ज्ञान-विनिमय एवं अनुसंधान संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया एवं महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने सम्मेलन की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ एवं आशीर्वचन प्रदान करते हुए आयोजन की उज्ज्वल सफलता की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन, स्कूल ऑफ एजुकेशन, प्रो. (डॉ.) परविंदर हंसपाल द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) ए. जे. खान की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कॉन्फ्रेंस के प्रमुख वक्ताओं में डॉ. बीरेंद्र झाँझर ने अपने विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के सहायक आचार्य डॉ. तिलक राज मीणा ने “Yoga and Research Innovations: Emerging Trends, Scientific Perspectives and Future Directions” विषय पर व्याख्यान देते हुए योग के क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों, वैज्ञानिक दृष्टिकोणों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कॉन्फ्रेंस के प्रमुख वक्ताओं में डॉ. बीरेंद्र झाँझरिया, प्रोफेसर एवं डीन, स्पोर्ट्स साइंसेज, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर (म.प्र.), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार शामिल रहे। उन्होंने “Emerging Trends in Sports Science for Elite Performance and Talent Identification” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए खेल विज्ञान के नवीन आयामों, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों तथा प्रतिभा पहचान की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के सहायक आचार्य डॉ. तिलक राज मीणा ने “Yoga and Research Innovations: Emerging Trends, Scientific Perspectives and Future Directions” विषय पर व्याख्यान देते हुए योग के क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों, वैज्ञानिक दृष्टिकोणों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्रों में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से आए 15 शोधार्थियों एवं अध्यापकों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। प्रस्तुत शोध-पत्रों में शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, योग एवं स्वास्थ्य से संबंधित समसामयिक विषयों पर शोध निष्कर्ष साझा किए गए। विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के मध्य सार्थक चर्चा हुई, जिससे अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा प्राप्त हुई।

शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित यह राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान एवं योग के क्षेत्र में सार्थक शैक्षणिक विमर्श का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 22 एवं 23 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शारदा पुरवार, एसोसिएट प्रोफेसर रहीं। आयोजन समिति में डॉ. बीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. राहुल यादव, डॉ. राघव कुमार वर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. आशीष धर दीवान, श्री टीकम, डॉ नवीन कुमार पटेल, डॉ. मल्लिका एवं श्री दिवेश सहित विभाग के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अतिथियों ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शारदा पुरवार, एसोसिएट प्रोफेसर रहीं। आयोजन समिति में डॉ. बीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. राहुल यादव, डॉ. राघव कुमार वर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. आशीष धर दीवान, श्री टीकम, डॉ. नवीन कुमार पटेल, डॉ. मल्लिका एवं श्री दिवेश सहित विभाग के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अतिथियों ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Post navigation

Previous उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
Next राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

Related Stories

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

You may have missed

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.