रायपुर। संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल में एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट की दिशा में अब रोबोटिक कैंसर सर्जरी सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध है।
संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ मेमन के मुताबिक कैंसर सर्जरी में, रोबोटिक तकनीक से बेहतर मैग्नीफाइड विजन और 360 डिग्री घूमने वाले आर्म्स उपलब्ध होने के कारण तंत्रिकाओं, वेसल्स और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक आसान पहुंच और बेहतर विजिबिलिटी मिलती है, जिससे कॉम्प्लेक्स ऑपरेशन को करने में सरलता आती है। रोबोटिक सिस्टम, कोलोरेक्टल, स्त्री रोग और प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी में विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोबोटिक सर्जरी में छोटे से छोटे वेसल्स, ट्यूमर्स, रोबोट द्वारा बड़ा एवं स्पष्ट दिखने से मानवीय भूल होने की संभावना कम हो जाती है। रोबोटिक आर्म्स 360
डिग्री घूम पाने से कैंसर को हटाया जाता है। शरीर के डीप एरिया में भी रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की सहायता से आसानी से पहुंचकर कैंसर की सटीक एवं सार्थक सर्जरी की जा सकती है। सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. अर्पण चतुर्मोहता ने बताया कि स्थानीय रूप से एडवांस्ड ट्यूमर के अलावा व्यावहारिक रूप से सभी कैंसर को रोबोटिक कैंसर सर्जरी सिस्टम से ट्रीटमेंट किया जा सकता है। सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम से छोटा चीरा लगाने से भी सर्जरी संभव है और इससे कम दर्द, कम समय के लिए हॉस्पिटलाईजेशन के साथ साथ स्पीडी रिकवरी होती है जिससे मरीज को जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
सीनियर सर्जिकल ऑकोलॉजिस्ट डॉ. दिवाकर पांडेय
ने बताया कि अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा
छत्तीसगढ़ में किसी कैंसर हॉस्पिटल में पहली बार
उपलब्ध कराई गई है।
