Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए विश्नोई,सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए विश्नोई,सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी

Abhinesh Pandey October 27, 2022

रायपुर। आईएएस अफसर समीर विश्नोई, करोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को रायपुर की अदालत ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दे दिया। हालांकि ईडी ने अपनी कस्टडी मांगी थी, मगर इसे खारिज करते हुए अदालत ने आरोपियों को रायपुर की सेंट्रल जेल भेज दिया है। पिछले 14 दिनों से ही तीनों ईडी की कस्टडी में थे। रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय के अफसर इनसे पूछताछ कर रहे थे।

सबसे पहले 8 और बाद में अतिरिक्त 6 दिन की रिमांड ईडी को मिली थी। ये रिमांड गुरुवार को खत्म होने के बाद कोर्ट में अफसर और कारोबारियों को पेश किया गया था। ईडी के अधिवक्ता ने बताया कि इनके पास कई तरह के चेक, दस्तावेज और कैश मिला है जो अपराध किए जाने की ओर इशारा कर रहा है। जांच और पूछताछ इस मामले में जारी रहेगी। आईएएस समीर और कारोबारियों पर कोल मायनिंग में अवैध लेन-देन के आरोप हैं। 11 अक्टूबर को पहली बार ईडी ने इनके ठिकानों पर छापे मारी की थी। इनके पास से कुल साढ़े 6 करोड़ का कैश, सोना, हीरे वगैरह मिले थे। इसके बाद भी संपत्तियां मिली मगर ईडी ने आधिकारिक तौर पर इसे उजागर अब तक नहीं किया है।

Post navigation

Previous गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू फरीदाबाद रवाना, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित शिविर में होंगे शामिल
Next संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध 

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.