Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विशेष आराधना के साथ हुई घट स्थापना फिर जले ज्योतिकलश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

विशेष आराधना के साथ हुई घट स्थापना फिर जले ज्योतिकलश

Abhinesh Pandey March 22, 2023

रतनपुर । देवी आराधना के साथ ही नवसंवत्सर की भी शुरुआत हो गई है। मां महामाया देवी की मंदिर में बुधवार की सुबह 5 बजे माता का नव श्रृंगार किया गया। विशेष आराधना के साथ हुई घट स्थापना फिर जले ज्योतिकलश। मां महामाया देवी की पूजा देश के 51वीं शक्तिपीठ के रूप में होती है। यहां पूरे नौ दिनों तक नवरात्र पर्व की धूम रहेगी। इस बार देवी मंदिर में 25 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई है। वहीं, लखनी देवी में जवारा कलश का विशेष महत्व है। यहां इनकी पूजा मां अन्नपूर्णा के रूप में की जाती है। यही वजह है कि 28 साल से मंदिर में ज्वारा कलश स्थापित किए जा रहे हैं।

चैत्र नवरात्रि पर्व पर इस बार रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर में पूरे नौ दिनों तक यहां शतचंडी यज्ञ के साथ ही जसगीत का आयोजन भी होगा। वहीं, सप्तमी पर्व की रात पदयात्री हजारों की संख्या में देवी दर्शन करने पहुंचेंगे। यहां नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी। यहां 31 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित करने का विश्व रिकॉर्ड भी है। पूरे नौ दिनों तक मंदिर में श्रद्धालु सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

बुधवार की सुबह 5 बजे माता का नव श्रृंगार किया गया। उन्हें अभिषेक कराया गया। नए वस्त्र धारण कराए गए। स्वर्ण मुकुट व नथिया पहनाई गई। सुबह 7 बजे से घट स्थापना शुरू हुई। इसके बाद माता 9 दिन व रात पूजा की मुद्रा में रहेंगी। भक्त माता का दर्शन करेंगे। 9वें दिन माता का श्रृंगार होगा।
देवी आराधना के साथ ही नवसंवत्सर की भी शुरुआत हो गई है। शुक्ल और ब्रह्म योग में पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की गई। इसके साथ ही घट स्थापना कर मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित की गई। दुर्गा सप्तशती के अनुसार बुधवार को नवरात्र होने से माता का आगमन नौका पर होगा, जो फसल, धन-धान्य और विकास के लिए लाभदायक रहेगा।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा नूतन वर्ष पर सम्मान समारोह का आयोजन
Next राडा का 7 वां ऑटो एक्सपो 24 से 27 मार्च, साइंस कालेज मैदान में

Related Stories

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

October 16, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

October 16, 2026
बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न

October 16, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष
  • आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

October 16, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

October 16, 2026
बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न

October 16, 2026
समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष

October 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.