Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा का 7 वां ऑटो एक्सपो 24 से 27 मार्च, साइंस कालेज मैदान में
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा का 7 वां ऑटो एक्सपो 24 से 27 मार्च, साइंस कालेज मैदान में

Abhinesh Pandey March 22, 2023

 

साइंस कालेज मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे उद्घाटन।

चारो सेग्मेंट के व्हीकल व स्पेयर पार्ट्स के 200 स्टाल रहेंगे शामिल।

प्रदर्शन व बिक्री एक ही जगह पर, हर दिन होगी न्यू लांचिंग।

रायपुर। रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की ओर से ऑटो मोबाइल्स सेक्टर में मध्यभारत का सबसे बड़ा इवेंट ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन साइंस कालेज मैदान में 24 से 27 मार्च तक किया जा रहा है। यहां एक ही जगह पर लगभग सभी कंपनियों के डीलर्स अपने टू व्हीलर, कार, कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर्स, ऑटो मोबाइल्स इक्विपमेंट्स के अलावा यूज्ड कारों के प्रदर्शन व बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। हर दिन नए वाहनों की लांचिंग होगी, वहीं रोजाना शाम प्रसिद्ध बैंड
व डांस ग्रुप और सेलिब्रिटी शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।


रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के अध्यक्ष विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष रविन्द्र भसीन, सचिव कैलाश खेमानी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि ऑटो एक्सपो 2023 साइंस कालेज मैदान में 24 मार्च से शुरू हो रहा है इसमें कई बड़े ब्रांड्स अपनी नई तकनीक की गाड़ियों को शोकेस करने वाले हैं। भविष्य की तकनीक से लेस मनपसंद
गाड़ियां देखने व खरीदने का अवसर मिलेगा। इसमें लगभग 100 ऑटो मोबाइल्स ब्रांड्स के साथ कंपनियों के डीलर्स हिस्सा ले रही हैं। स्पॉट बुकिंग पर कंपनियां व डीलर्स एक्सपो पर छूट व ऑफर भी देंगे। स्पाट फाइनेंस की सुविधा भी एक्सपो में मिलेगी। इस बार एक्सपो विस्तारित स्वरूप में नजर आएगा जब चारो सेग्मेंट में व्हीकल कंपनियों डीलर्स व स्पेयर पार्ट्स एसोसिएशन के लगभग 200 स्टाल साथ पार्टिसिपेट कर रहे हैं। टायर ट्यूब बैटरी लुब्रिकेंट्स पार्ट्स कंपनियां भी शामिल रहेंगी। हर दिन नई गाड़ियों की लांचिंग होगी। पहले दिन लांचिंग का विशेष आकर्षण द न्यू ई-सी
3 आल इलेक्ट्रिक की रहेगी। एक्सपो में पहुंचने वालों को आरटीओ की ओर से लाइंसेस बनाने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री करेंगे ऑटो एक्सपो का उद्घाटन :

उन्होंने बताया कि ऑटो एक्सपो 2023 का उद्घाटन 24 मार्च की शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। अध्यक्षता करेंगे वन, आवास व पर्यावरण एंव परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर। ऑटो एक्सपो में एंटरटेनमेंट भी खास होगा। प्रसिद्ध बैंड व डांस ग्रुप और
सेलिब्रिटी शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा फैशन शो, स्टंट शो, क्वीज कांटेस्ट, फायर शो और फूड कोर्ट भी मुख्य आकर्षण होगा।

ये ले रहे हैं हिस्सा:

टू व्हीलर:

हीरो, होंडा, सुजुकी, टीव्हीएस, बजाज, यामाहा, रायल इनफील्ड, वेस्पा, केटीएम व जावा फोर व्हीलर मारुति सुजुकी, बीएमडब्ल्यू, हुंडई, स्कोडा, एमजी, वाक्सवैगन, रेन्यूलट, जीप, फिएट, टोयोटा, आडी, निशान, सीट्रान, नेस्टा, एरीना, जगुआर, होंडा, टाटा मोटर्स।

ट्रेक्टर्स :

जान डियर, स्वराज, टैफे। यूज्ड व्हीकल टू वैल्यू, टाटा मोटर्स एश्योर्ड्स, प्रोमाइस,
एक्स मार्ट फर्स्ट च्वाइस।

कमर्शियल व्हीकल:

जीके इलेक्ट्रिक, एसएमएल इश्जू, मयूरी, महिन्द्रा, आयशर, अशोक लेलैंड, बुल, काइनेटिक ग्रीन, टाटा मोटर्स व केस कंस्ट्रक्शन।

ऑटो एक्सपो के सहयोगी:

ऑटो एक्सपो 2023 में सभी की सहभागिता हैं जिसमें प्रमुख हैं- एसोसिएट पार्टनर-रायपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसिएशन, गोल्ड स्पांशर इब्ल्यू, सिल्वर स्पांशर – चोला,
इफको-टोकयो, एसबीआई, ब्रांज स्पांशर स्माल फाइनेंस बैंक व आउटडोर पार्टनर हैं देशकर।
राडा का सामाजिक सरोकार
रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के मेंबर्स केवल वाहन ही नहीं बेंचते बल्कि समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निवर्हन भी करते हैं। प्रमुख रूप से सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में विविध आयोजन, हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर जनजागरूकता अभियान,
पर्यावरण व संरक्षण, ब्ल्ड डोनेशन, ट्रेनिंग कैम्प, वर्कशाप के कामगारों के लिए स्वास्थ्य शिविर इत्यादि। कोविडकाल में भी राडा ने अपनी सहभागिता प्रशासन के साथ मिलकर निभाई। पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष व कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, फाडा के चेयरपर्सन मनीषराज सिंघानिया, पूर्व राडा अध्यक्ष शशांक शाह, अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, प्रशांत मंधान, बसंत बैद, नरेश पटेल, नीरज अग्रवाल, ऋषिराज सिंघानिया, सुनील धुप्पड़, सुरेन्द्र आहूजा व राडा के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous विशेष आराधना के साथ हुई घट स्थापना फिर जले ज्योतिकलश
Next सिर्फ 5 किलो की बच्ची को हाइब्रिड पर-वेंट्रिकुलर वीएसडी डिवाइस क्लोजर द्वारा बचाकर एनएच एमएमआई के डॉक्टरों की टीम ने फिर एक बार दर्शाया अपना कौशल

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.