Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मंडल के रायपुर सहित 5 स्टेशनों पर प्रदर्शनी का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मंडल के रायपुर सहित 5 स्टेशनों पर प्रदर्शनी का आयोजन

Abhinesh Pandey August 14, 2022

 

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी*

*विभाजन विभीषिका स्मृति से यात्रीगण उस दौर के हालात से हो रहे हैं रूबरू |*

*भिलाई के रेलवे स्कूलों में भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया*

रायपुर।

भारतीय रेलवे में 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस “के रूप में मनाया गया। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली और साथ ही मिला बंटवारे का ऐसा दर्द, जिसने देश की आत्मा को लहुलूहान कर दिया। यह दुनिया की सबसे बड़ी मानव त्रासदियों में से एक है । लाखों परिवारों का जीवन अंधेरे में डूब गया। उन्हें जीवन की ऐसी यात्रा तय करना पड़ी, जिसकी कोई मंजिल नहीं थी। इन परिवारों ने भी स्वतंत्रता का मूल्य चुकाया। उनकी त्रासदी को हम याद कर सकें, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी उनके बलिदानों और पीड़ा से परिचित हो सके, स्वतंत्रता में उनकी आहुति की कीमत को समझ सके। इसलिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति के रूप में मनाने का आह्वान किया है।
इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में 14 अगस्त 2022 को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस “ के अवसर पर ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । रायपुर स्टेशन के गेट नं 01 में यह प्रदर्शनी लगाई गई है |
रायपुर स्टेशन के साथ ही मंडल के दुर्ग,भाटापारा, बालोद, दल्लीराजहरा स्टेशनों पर भी यह प्रदर्शनी लगाई गई जहां यात्रीगण इस चित्र-प्रदर्शनी से देश की विभाजन विभीषिका के तथ्यों से रूबरू हो रहे हैं | रायपुर रेल मंडल के भिलाई के रेलवे स्कूलों में भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।
रायपुर स्टेशन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश की आज़ादी के दौरान विभाजन की पीड़ा सहने वाले परिवारो के प्रति सहानुभूति एवं राष्ट्र में कौमी एकता कायम रखना कार्यक्रम का मूल उद्देश्य रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुकों के स्वागत तथा सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूहीना तुफैल ख़ान द्वारा उद्बोधन सहित देशभक्ति गीत द्वारा किया गया।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री उदय कुमार भारती जी द्वारा सन् 1947 में हुए विभाजन की त्रासदी के चित्रण से भावविभोर मुद्रा में दिखे। जिन्होंने विभाजन की त्रासदी को करीब से झेला, इस मौके पर उनको भी भावुक होते हुए देखा गया।
उक्त कार्यक्रम में शहर के पूर्व विधायक श्री बरनाड रॉड्रिग्स, सेवानिवृत एसपी श्री जी एस भामरा, पूर्व पार्षद एवं सिक्ख समाज संयोजक श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित श्री बलविंदर सिंह अरोरा, श्री रोमी भल्ला तथा वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर आबिद कुरैशी जी ने सद्भावना वक्तव्य दिया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री शम्भू शाह ने विभाजन के दर्द को बयां करते हुए आज के परिवेश में उन बातों को भूल कर एकजुट होकर नए भारत के निर्माण पर जोर दिया।

इसी कड़ी में सांस्कृतिक संघ, रायपुर मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता को कायम रखने के उद्देश्य से आकर्षक नाटक – “छुक-छुक रेल” भी प्रस्तुत किया है। नाटक में क्षेत्रीयता को छोड़ राष्ट्रीयता को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कल्याण निरीक्षक श्री फरीदी निसार अहमद एवं आयोजन में सहयोग श्री स्वर्ण सिंह कलसी मुख्य कार्यालय अधीक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सहायक कार्मिक अधिकारी रूहीना तुफैल खान जी ने धन्यवाद ज्ञापित कर “आज़ादी के अमृत महोत्सव” की शुभकामनाएं दी।

Post navigation

Previous भारी बारिश के बावजूद विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उपस्थित हुए हजारों लोग
Next 75वां स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी, रायपुर सीए ब्रांच और जेसीआई के द्वारा संयुक्त रुप से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.