Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 75वां स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी, रायपुर सीए ब्रांच और जेसीआई के द्वारा संयुक्त रुप से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

75वां स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी, रायपुर सीए ब्रांच और जेसीआई के द्वारा संयुक्त रुप से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Abhinesh Pandey August 14, 2022

रायपुर।

हमारा देश आजादी के 75 वां स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है इसी कडी में दिनांक 13 अगस्त को ग्रीन आर्मी, रायपुर सीए ब्रांच, एवं जेसीआई के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस क्लब मोतीबाग चौक से मरीन ड्राइव तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई और नारा दिया गया

हर घर तिरंगा 

      घर-घर तिरंगा

ग्रीन आर्मी मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सभापति मुख्य अतिथि श्री प्रमोद दुबे जी द्वारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू जी भाई एवं सचिव शिव दत्ता एवं उपस्थ्ति मीडिया के साथियों को एक तिरंगा भेंट कर की गई इस अवसर पर श्री प्रमोद दुबे जी ने उपस्थित सभी साथियों को इसके लिए बहुत.बहुत बधाई दी और कहा कि हम सब इस तिरंगे की शान को बनाए रखें आज वक्त है की देश का हर व्यक्ति आजादी के इस महत्व को समझें और इस देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें ग्रीनआर्मी के अध्यक्ष श्री एन.आर नायडू ने कहा कि 15 अगस्त को हर साल हमारा देश स्वतंत्रता दिवस को बडे धुम धाम से मनाता है किन्तु इस वर्ष हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर 76 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है इसी उपलक्ष्य में अमृत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसलिए हमारी ग्रीनआर्मी टीम भी पूरे जोश एवं देश के आन-बान और शान तिरंगे झंडे को लेकर इस तिरंगा यात्रा में शामील हुए है। श्री मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हमारे देश के कई वीर जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी जिसके बाद वर्ष 1947 में हमें आजादी मिली थी तब से हमारा देश 15 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहा है और हम सभी सौभाग्यशाली है कि इस खुशी में हमें शामील होने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर के तौर पर सीए चेयरमैन अमिताभ दुबे ग्रीन आर्मी से एनआर नायडू मोहन वल्यार्नी गुरदीप टूटेजा रात्रि लहरी, नेहा साल्मन शशिकांत यदु जेसीआई टीम से घनश्याम सिन्हा चित्रांश चोपड़ा सीए रवि ग्वालानी सीए धवल शाह सिकासा चेयरमैन सीए गोपाल अग्रवाल सीए रोमिल जैन श्रीमती उमा गुप्ता सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में लगभग 75 लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चेयरमैन सीए अमिताभ दुबे ने रायपुर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट ग्रीन आर्मी संस्था एवं जेसीआई साथियों की तरफ से कहा की राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले इस आजादी के अमृत महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में तिरंगा फहराए आज सारा देश के प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आह्वान में कंधे से कंधा मिला कर खड़े है हम सभी राष्ट्र निर्माण में सहभागी हैं और हर घर तिरंगा के अभियान में शामिल है

संपूर्ण रायपुर जिले के नागरिकों के घरों में 13 से 15 अगस्त के तीनों दिन तिरंगा फहराया जा रहा है

संपूर्ण कार्यक्रम के संचालक सीए संजय बिल्थरे के निर्देशन पर प्रेस क्लब मोती बाग चौक से तिरंगा बाइक यात्रा शास्त्री चौक गौरव पथ से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक से आगे बढ़कर मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई और मरीन ड्राइव पर सीए संजय बिल्थरे जी द्वारा देश्भक्ति से ओत-प्रेात गीत ‘‘के घर कब आओगे‘‘ गीत गाया गया जिसे सुनकर मरीन ड्राईव में उपस्थित लोग झूम उठे और वंदे मातरम, भारत माता की जयकारे लगाने लगे। देशभक्ति के गीत के साथ सभी साथियों ने देश के आन बान शान में अपने आप को शामिल करने की बात कही कार्यक्रम के समापन पर वहां उपस्थित रायपुर शहर के नागरिकगणों को 75 तिरंगा झंडा वितरित किया गया और आह्वान भी किया गया कि 13 14 15 अगस्त के बाद 16 अगस्त को विधिवत रूप से हम यह हर घर तिरंगा के इस तिरंगे झंडे को सम्मान पूर्वक निकाल कर वापस अपने पास रख ले।

इस संपूर्ण कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी आफ रायपुर ,सीए ब्रांच, ,जेसीआई रायपुर की टीम के साथ साथ गुरूकुल महाविधालय कालीबाडी.के छात्र-छात्रायें भी शामील रहे, कार्यक्रम के सफलता के लिये श्री अमिताभ दुबे ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया है।

 

Post navigation

Previous विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मंडल के रायपुर सहित 5 स्टेशनों पर प्रदर्शनी का आयोजन
Next दक्षिण विधानसभा में पीएल पुनिया और प्रमोद दुबे ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर आज़ादी के हीरक जयंती पर गौरव पदयात्रा की

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.